राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को कांग्रेस अध्यक्ष बनाने की मांग एक बार फिर उठ रही है. कांग्रेस के कई बड़े और दिग्गज नेता इसकी वकालत कर रहे हैं. इस बीच मध्यप्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) ने राहुल गांधी को सलाह देते हुए कहां कि, 'उन्हें (राहुल गांधी) को संसद में और ज्यादा 'सक्रिय' होना चाहिए. इससे साथ-साथ उन्हें जनता के बीच यानी लोगों की पहुंच में रहना होगा. दिग्विजय सिंह ने कहा कि वरिष्ठ NCP नेता शरद पवार ने भी राहुल गांधी को सलाह दी थी कि उन्हें 'यात्रा' करनी चाहिए. यात्रा लोगों से जुड़ने के लिए सबसे महत्वपूर्ण है.
I agree. He is different and wants to do politics differently. We should allow him to do so but then we also would like him to be more active in Parliament and more accessible to people. As advised by Sharad Pawar he should go around India. “Yatras” are important to connect. https://t.co/6fJQbD47ZB
— digvijaya singh (@digvijaya_28) August 2, 2020
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर कहा, 'मैं सहमत हूं. वह अलग हैं और अलग शैली की राजनीति करना चाहते हैं. हमें इसका मौका मिलना चाहिए, लेकिन फिर हम यह भी चाहेंगे कि वह संसद में अधिक सक्रिय हों और जनता की उन तक आसानी से पहुंच हो. शरद पवार ने भी सलाह दी थी कि उन्हें भारत में घूमना चाहिए. 'यात्रा' लोगों से जुड़ने के लिए महत्वपूर्ण है.'
तमिलनाडु में कांग्रेस के युवा नेताओं में से एक और लोकसभा में पार्टी के व्हिप मनिकम टैगोर ने चुटकी लेते हुए दिग्विजय के ट्वीट पर प्रतिक्रिया दी जिससे गुरुवार को पार्टी की आंतरिक बैठक में हुई कलह की एक तरह से पुष्टि हो गई.
राहुल गांधी करीब 100 पद यात्राएं पहले ही कर चुके हैं, इस बात पर जोर देते हुए टैगोर ने ट्वीट किया, 'मुझे लगता है कि पार्टी में ऊंचे पदों पर बैठे लोग वास्तव में उनके साथ खड़े रहें और उनकी पीठ के पीछे आलोचना न करें तो हम ज्यादा समय तक विपक्ष में नहीं रहेंगे.'
राहुल के वीडियो पर 'टीम सोनिया' भी असहज, एक नेता ने कहा, 'उन्हें लगता है हम बेकार हैं'
बता दें कि पिछले साल लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद इसकी नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए राहुल गांधी ने पार्टी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था. इसके बाद सोनिया गांधी को पार्टी का अंतरिम अध्यक्ष बनाया गया था. इसके बाद से कांग्रेस के कई नेता राहुल गांधी को फिर से अध्यक्ष बनाए जाने की मांग करते रहे हैं.
दिग्विजय सिंह ने किया राहुल का समर्थन, कहा- 'आप ऐसे ही बेबाक़ टिप्पणी करते रहें...'
उल्लेखनीय है कि इस साल कुछ महीनों के भीतर कांग्रेस को दो बड़े युवा नेताओं ज्योतिरादित्य सिंधिया और सचिन पायलट से बड़ा झटका लगा. सिंधिया मार्च महीने में पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए तो पायलट ने हाल ही में राजस्थान में अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार के खिलाफ बगावत कर दी.
सोनिया गांधी की कांग्रेस के RS सांसदों के साथ बैठक में उठी राहुल को फिर अध्यक्ष बनाने की मांग
बीते गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने पार्टी के राज्यसभा सदस्यों (Rajya Sabha MP) के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये बैठक की, जिसमें कई सदस्यों ने राहुल गांधी को फिर से पार्टी अध्यक्ष बनाए जाने की मांग की. पार्टी के कई नेताओं ने राहुल गांधी का इस्तीफा वापस लेने का आग्रह किया था, लेकिन राहुल अपने फैसले पर अडिग रहे थे. पार्टी सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में रिपुन बोरा, पीएल पूनिया, छाया वर्मा तथा कुछ अन्य सदस्यों ने राहुल को फिर से पार्टी की कमान सौंपने की पैरवी की.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं