विज्ञापन

CJP प्रदर्शन के बीच दिल्ली पुलिस को क्या सच में डिटेंशन की ताकत मिली?

सोशल मीडिया पर भी तमाम तरह के वीडियो वायरल हो रहे हैं. अब इस बीच एक दावे को लेकर दिल्ली पुलिस ने स्पष्टीकरण दिया है.

CJP प्रदर्शन के बीच दिल्ली पुलिस को क्या सच में डिटेंशन की ताकत मिली?
दिल्ली पुलिस की सफाई

दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन जारी है. पुलिस और छात्रों के बीच कई मौकों पर टकराव भी देखने को मिला है. सोशल मीडिया पर भी तमाम तरह के वीडियो वायरल हो रहे हैं. अब इस बीच एक दावे को लेकर दिल्ली पुलिस ने स्पष्टीकरण दिया है.

असल में सोशल मीडिया पर दावा किया गया कि कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन को रोकने के लिए दिल्ली के पुलिस आयुक्त को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत डिटेंशन की शक्तियां दी गई हैं.

दिल्ली पुलिस ने क्या सफाई दी?

लेकिन दिल्ली पुलिस ने जारी बयान में इन दावों को सिरे से खारिज कर दिया है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दिल्ली पुलिस ने लिखा कि जो आदेश जारी किया गया है, वह हर तीन महीने में होने वाली एक नियमित प्रक्रिया का हिस्सा है. दिल्ली पुलिस के मुताबिक, इस बार 7 जुलाई को आदेश जारी किया गया था. यह आदेश 19 जुलाई से 18 अक्टूबर तक लागू रहेगा. दिल्ली पुलिस ने इस बात पर जोर दिया है कि CJP के विरोध-प्रदर्शन शुरू होने से पहले ही यह आदेश जारी किया जा चुका था. ऐसे में हाल की घटनाओं को देखते हुए कोई विशेष आदेश जारी नहीं किया गया. 

दिल्ली पुलिस ने इसे एक नियमित प्रशासनिक प्रक्रिया बताया है. साथ ही लोगों से अपील की है कि वे बिना पुष्टि वाली जानकारी पर भरोसा न करें. सही और प्रमाणिक जानकारी के लिए सिर्फ आधिकारिक स्रोतों पर ही भरोसा करें.

सरकार और सीजेपी की मुलाकात

अभी भी दिल्ली पुलिस और छात्र आमने-सामने हैं. वहीं, सरकार के साथ CJP की बातचीत भी शुरू हो चुकी है. अभी तक किसी आम सहमति पर बात नहीं बनी है, लेकिन बातचीत जारी रखने पर जोर दिया जा रहा है. इस बीच CJP ने साफ कर दिया है कि वह किसी भी बैठक के लिए जेपी नड्डा के आवास पर नहीं जाएगी. वहीं, सरकार का दावा है कि उसने चौथी बार CJP को बातचीत का प्रस्ताव भेजा है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jantar Mantar, Delhi New Bjp Chief
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com