
- कार्तिक मास के कृष्णपक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस या धन त्रयोदशी कहा जाता है, जो दिवाली का आरंभ है
- धनतेरस पूजा में धन्वंतरि, गणेश, लक्ष्मी, कुबेर और यम देवता की पूजा की जाती है और सोना-चांदी खरीदना शुभ होता है
- धनतेरस पूजा का शुभ मुहूर्त कार्तिक की त्रयोदशी तिथि पर दोपहर 12:18 बजे से अगले दिन दोपहर 1:51 बजे तक है
Dhanteras Puja Muhurat: धनतेरस पूजा का शुभ मुहूर्त कब है? कार्तिक मास के कृष्णपक्ष की त्रयोदशी तिथि को धन त्रयोदशी या धनतेरस कहा जाता है. इसी तारीख से दिवाली उत्सव का प्रारंभ भी होता है. धन्वंतरि पूजा के साथ इस दिन गणेश, लक्ष्मी, कुबेर और यम देवता की पूजा की जाती है. साथ ही सोना-चांदी के सिक्के, वाहन खरीद को भी शुभ माना जाता है. लेकिन शहरों के हिसाब से इस समय में थोड़ा अंतर है. आइए जानते हैं कि दिल्ली नोएडा से लेकर मुंबई चेन्नई तक धनतेरस पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है.
धनतेरस पूजा और खरीदारी का शुभ मुहूर्त
पंचांग के अनुसार आप भी जान लें. कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि 18 अक्टूबर 2025 शनिवार दोपहर 12:18 बजे से 19 अक्टूबर 2025 को दोपहर 1:51 बजे तक चलेगा. धनतेरस का धनतेरस की पूजा का सबसे उत्तम मुहूर्त शाम 7:16 से 8:20 बजे तक रहेगा.
कब है यमगंड काल
राहु काल, यमगंड और गुलिका अधिकांश भारतीय शहरों में दिन की शुरुआत सुबह 6:20 से 8:10 बजे के बीच गुलिका काल से होती है, उसके बाद सुबह 9:00 बजे से 11:00 बजे के बीच राहु काल और दोपहर के शुरुआती घंटों में यमगंड काल होता है. भक्तों और खरीदारों को सलाह दी जाती है कि वे अनुष्ठान करते समय या बड़ी खरीदारी करते समय इन अवधियों से बचें, क्योंकि हिंदू ज्योतिष के अनुसार इन्हें प्रतिकूल माना जाता है.
शहर धनतेरस पूजा मुहूर्त
मुंबई 7.39 से रात 8.41 बजे रात तक
कोलकाता 6.41 से रात 7.38 बजे तक
चेन्नई 7.28 बजे से 8.15 बजे रात तक
बेंगलुरु 7.39 बजे से रात 8.25 बजे तक
हैदराबाद 7.29 बजे से रात 8.20 बजे तक
पुणे 7.46 बजे से रात 8.38 तक
अहमदाबाद 7.44 बजे से रात 8.41 बजे तक
जयपुर 7.24 से रात 8.26 बजे तक
चंडीगढ़ 7.14 बजे से रात 8.20 तक
गुरुग्राम 7.17 बजे से रात 8.20 तक
नोएडा 7.15 बजे से रात 8.19 बजे तक
कानपुर 7.07 बजे तक रात 8.08 बजे तक
लखनऊ 7.04 बजे से रात 8.06 बजे तक
पटना 6.49 बजे से रात 7.49 बजे तक
रांची 6.52 बजे से रात 7.50 बजे तक
भोपाल 7.24 बजे से रात 8.21 बजे तक
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं