विज्ञापन
This Article is From Dec 20, 2013

देवयानी खोबरागड़े : भारत ने अमेरिका से कहा, भारतीय कानून के दायरे में आती है संगीता रिचर्ड

नई दिल्ली / न्यूयॉर्क:

देवयानी खोबरागड़े के मामले में एक नया मोड़ आया है। सूत्रों के मुताबिक भारत ने अमेरिका से कहा है कि देवयानी की मेड संगीता रिचर्ड पर भारत का कानून लागू होता है, न कि अमेरिका का।

भारतीय अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने सितंबर में ही अमेरिका को बता दिया था कि संगीता भारतीय कानून के दायरे में आती है, न कि अमेरिकी। क्योंकि वह भारत सरकार की कर्मचारी है। अब तक यह माना जा रहा था कि राजनयिकों के घरेलू कर्मचारियों पर न्यूनतम मज़दूरी लागू होती है, लेकिन अमेरिका के साथ पिछले दरवाज़े से हो रही बातचीत के दौरान भारत का ये नया पक्ष सामने आया है।

इस बीच, केन्द्रीय संसदीय कार्यमंत्री कमलनाथ ने शुक्रवार को कहा कि भारत किसी भी अमेरिकी औपचारिकता को स्वीकार नहीं करेगा। उन्होंने अमेरिका से भारतीय राजनयिक देवयानी खोबरागड़े के खिलाफ आरोपों को वापस लेने और माफी मांगने की मांग की।

अमेरिकी विदेश मंत्रालय की उप−प्रवक्ता के बयान पर कमलनाथ ने कहा कि भारत अमेरिका की इस मज़ाकबाज़ी को स्वीकार नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि अमेरिका को यह समझना होगा कि अब समय बदल गया है, दुनिया बदल गई है और इसलिए भारत भी बदल गया है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Previous Article
भारत युद्ध नहीं, डायलॉग और डिप्लोमेसी का समर्थक : BRICS समिट में PM मोदी ने फिर दोहराई शांति की बात
देवयानी खोबरागड़े : भारत ने अमेरिका से कहा, भारतीय कानून के दायरे में आती है संगीता रिचर्ड
जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में आतंकी हमला, एक डॉक्टर समेत 6 लोगों की मौत, 5 घायल
Next Article
जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में आतंकी हमला, एक डॉक्टर समेत 6 लोगों की मौत, 5 घायल
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com