विज्ञापन
This Article is From Aug 30, 2017

गुरमीत राम रहीम के 103 'नाम चर्चा घरों' में मिला आपत्तिजनक सामान, देखें PHOTOS

हरियाणा के डीजीपी बीएस सिंधु ने कहा कि नाम चर्चा घरों से एक बड़ा चाकू, एक तलवार और 18 अन्य धारदार हथियार बरामद किए गए हैं.

गुरमीत राम रहीम के 103 'नाम चर्चा घरों' में मिला आपत्तिजनक सामान, देखें PHOTOS
गुरमीत राम रहीम के नाम चर्चा घरों से मिला आपत्तिजनक सामान
नई दिल्ली: हरियाणा पुलिस ने राज्य के कई जिलों में मौजूद डेरा सच्चा सौदा के करीब 103 'नाम चर्चा घरों' को खाली करा लिया है. जिन नामचर्चा घरों को सील किया गया है, वहां से पेट्रोल बम, लाठी डंडों के अलावा अन्य हथियार भी बरामद हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जगहों से बड़ी संख्या में हथियार और दूसरे आपत्तिजनक सामान मिले हैं. हरियाणा के डीजीपी बीएस सिंधु ने कहा कि नाम चर्चा घरों से एक बड़ा चाकू, एक तलवार और 18 अन्य धारदार हथियार बरामद किए गए हैं. इसके अलावा 104 डंडे, 48 लोहे की रोड, 21 बोतल डीजल, पेट्रोल और मिट्टी का तेल समेत कई हथियार बरामद किए हैं. नाम चर्चा घरों से टीवी, एलईडी और डीवीडी प्लेयर जैसी चीजें भी बरामद की हैं.

पढ़ें: अमित शाह से मिले खट्टर, बोले - पूरे हरियाणा में शांति, कोई इस्तीफा मांगता है तो मांगता रहे​
 
naam charcha ghar

तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि नाम चर्चा घरों में सारी सुविधाएं मौजूद हैं. शानदार सोफे से लेकर महंगे प्लेट्स और कप तक टेबल पर दिखाई दे रहे हैं.

पढ़ें: जानें, रेप के दोषी बाबा राम रहीम की रोहतक जेल में कैसे बीती पहली रात
 
naam charcha ghar

राम रहीम के समर्थकों द्वारा पंचकूला में उत्पात मचाने, आगजनी करने, तोड़फोड़ करने और दंगे करने के मामले में अभी तक 56 लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है. अब तक 953 दंगाई गिरफ्तार किए गए हैं. कुछ को जमानत मिल गई है तो कुछ से गंभीर मामलो में पूछताछ हो रही है. 
 
naam charcha ghar
गौरतलब है कि दो शिष्याओं के साथ 18 साल पहले दुष्कर्म करने और आपराधिक धमकी देने के अपराध में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को सोमवार को 20 साल जेल की सजा सुनाई गई और 30 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है. डेरा प्रमुख को दुष्कर्म के दोनों मामलों में 10-10 साल जेल की सजा सुनाई गई है. रोहतक के सुनारिया जिला जेल के पुस्तकालय में ही लगाई गई सीबीआई की विशेष अदालत द्वारा सजा सुनाए जाने के बाद राम रहीम के वकील एसके गर्ग नरवाना ने कहा कि दोनों ही सजा बारी-बारी से भुगतनी होंगी. सजा कम कराने के लिए राम रहीम ने बीमारी का भी बहाना बनाया लेकिन वह काम न आया. मेडिकल टीम ने उसे फिट पाया. 

VIDEO: नाम चर्चा घरों पर पुलिस का शिकंजा
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dera Sacha Sauda, Gurmeet Ram Rahim, Naam Charcha Ghar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com