- अग्निपथ योजना पर बोलीं बिहार की डिप्टी सीएम
- कहा - युवा इस योजना को समझ नहीं पा रहे हैं
- ये एक कौशल विकास की ट्रेनिंग की योजना है
केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना को लेकर देश भर में विरोध प्रदर्शन का दौर जारी है. इस बीच बिहार की उप-मुख्यमंत्री रेणु देवी (Renu Devi) ने इस योजना को लेकर एक बड़ा बयान दिया है. उन्होंने एनडीटीवी से बातचीत में इस पूरी योजना को नौकरी मानने से ही इनकार कर दिया है. उन्होंने कहा कि ये योजना कहीं से भी नौकरी नहीं है. ये सेना की कौशल विकास की ट्रेनिंग है. मैं प्रदर्शन कर रहे युवाओं से सिर्फ इतना कहना चाहती हूं कि सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाना कहीं से समाजहित के लिए सही नहीं है. जो भी छात्र ऐसा कर रहे हैं उन्हें समझना चाहिए कि ये क्षति समाज की क्षति है.
रेणु देवी ने कहा कि हमने ये कहा कि चार वर्ष के बाद 25 फीसदी को छोड़कर जो बच्चे मिलेंगे उनको अग्निवीर कौशल का प्रमाणपत्र देंगे. कौशल का मतलब होता है कि हम कहीं से ट्रेंड होकर आए हैं. किसी का ट्रेंड होना कोई छोटी बात नहीं है. ये पूरी योजना सेना की कौशल विकास की ट्रेनिंग है. दरअसल, प्रदर्शन कर रहे छात्र ये नहीं समझ रहे हैं कि 23-24 साल के बाद वो लोग नौकरी ढूंढ़ते हैं और हम 18 साल के बाद से ही उनको नौकरी में ले रहे हैं. साथ ही चार वर्ष की सेवा के बाद उनको 11 लाख रुपये भी मिलेंगे.और नौकरी करते हुए इन्हें 21 से 33 हजार रुपये तक की सैलरी भी मिलेगी.
-
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
अग्निपथ योजना के तहत सेना में शामिल होने वाले युवाओं को क्या कोई पेंशन या ग्रेजुएटी मिलेगी के सवाल पर रेणू देवी ने कहा कि कौशल विकास के लिए विश्व का कौन सा देश पेंशन और ग्रेचुएटी देता है जो हम देंगे.
गौरतलब है कि इस योजना के खिलाफ युवाओं का सबसे ज्यादा उग्र प्रदर्शन बिहार और उत्तर प्रदेश में देखने को मिल रहा है. बिहार के बेतिया में प्रदर्शनकारियों ने राज्य की उप मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता रेणु देवी और राज्य बीजेपी अध्यक्ष संजय जायसवाल के घर पर हमला बोल दिया है. प्रदर्शनकारी अग्निपथ योजना में बदलाव किए जाने के बाद भी बहाली की पुरानी पद्धति को लागू करने की मांग कर रहे हैं.
आंदोलनकारी युवा बिहार के बक्सर, समस्तीपुर, सुपौल, लखीसराय और मुंगेर और उत्तर प्रदेश के बलिया, बनारस, चंदौली में हंगामा कर रहे हैं. कई जगहों पर प्रदर्शनाकिरयों ने ट्रेनें फूंक दी हैं, जबकि कई जगह रेलवे स्टेशनों में तोड़फोड़ की है. कई जगह ये लोग रेल ट्रैक पर बैठकर प्रदर्शन कर रहे हैं. वाराणसी में अग्निपथ योजना के विरोध में कई युवा रेलवे ट्रैक पर ही पुशअप्स करते हुए दिखाई दिए. उपद्रवियों ने बिहार के समस्तीपुर में जम्मूतवी-गुवाहाटी एक्सप्रेस ट्रेन के डिब्बों में आग लगा दी है. लखीसराय में भी आगजनी की खबर है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं