विज्ञापन
This Article is From Apr 23, 2020

सरकार से कर्मचारियों के महंगाई भत्ते पर रोक लगाने का फैसला वापस लेने की मांग

आल इंडिया रेलवे मेन्स फेडरेशन के जनरल सेक्रेटरी शिव गोपाल मिश्रा ने कहा कि डीए को फ्रीज करने से औसतन एक रेल कर्मचारी की करीब डेढ़ महीने की सैलरी घट जाएगी

Also Read in
सरकार से कर्मचारियों के महंगाई भत्ते पर रोक लगाने का फैसला वापस लेने की मांग
प्रतीकात्मक फोटो.
नई दिल्ली:

भारतीय रेल के सबसे बड़े कर्मचारी फेडरेशन- आल इंडिया रेलवे मेन्स फेडरेशन के जनरल सेक्रेटरी शिव गोपाल मिश्रा ने एनडीटीवी से बातचीत में कहा है कि सरकार को महंगाई भत्ते पर रोक लगाने के फैसले पर पुनर्विचार कर उसे फिर से बहाल करना चाहिए.

शिवा गोपाल मिश्रा ने एक वीडियो स्टेटमेंट में कहा कि "डीए को फ्रीज करने का फैसला गलत है. इससे औसतन एक रेल कर्मचारी की करीब डेढ़ महीने की सैलरी घट जाएगी. पेंशन धारियों को भी नुकसान होगा." 

उन्होंने कहा कि ''मैंने आज सेक्रेटरी, पर्सनेल (कार्मिक सचिव) सी  चंद्रमौली जी से बात कर उनसे फैसले पर पुनर्विचार करने की गुज़ारिश की है. मैं कैबिनेट सचिव को भी चिट्ठी लिखने वाला हूं. हम चाहते हैं कि भारत सरकार डीए फ्रीज के फैसले पर पुनर्विचार करे और पुरानी व्यवस्था फिर से बहाल करे."

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
DA, India Railway Men's Federation
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com