विज्ञापन

टॉयलेट यूज करने के बहाने घर में घुसा डिलीवरी एजेंट, अकेली महिला से करने लगा छेड़छाड़

पुलिस ने महिला के इस पोस्ट पर संज्ञान लिया है और महिला से कहा है कि वह आरोपों की पुष्टि करने और उस व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू करने के लिए विवरण साझा करे. महिला ने कहना है कि इस घटना के बाद वह बहुत डरी हुई है. उसे अपने घर में ही डर लग रहा है.

टॉयलेट यूज करने के बहाने घर में घुसा डिलीवरी एजेंट, अकेली महिला से करने लगा छेड़छाड़
बेंगलुरु की यह घटना डिलीवरी एजेंट से जुड़े खतरों की ओर इशारा करती है.
सोशल मीडिया
  • महिला ने आरोप लगाया है कि एक डिलीवरी एजेंट जबरदस्ती उसके घर में घुस आया और उसके साथ छेड़छाड़ की.
  • सोशल मीडिया पर अपनी आपबीती बताते हुए महिला ने कहा कि डिलीवरी एजेंट टॉयलेट इस्तेमाल करने के बहाने जबरन घुस गया.
  • महिला ने आरोप लगाया कि टॉयलेट से बाहर आने के बाद डिलीवरी एजेंट ने अपने प्राइवेट पार्ट्स दिखाए.
बेंगलुरु:

ऑनलाइन सामान ऑर्डर करना आज के समय में हर किसी के दिनचर्या में शामिल हो चुका है. घर बैठे-बैठे जो सामान चाहिए, ऑर्डर कीजिए और घर पर उसे हासिल कर लीजिए. लेकिन ऑर्डर किए गए सामान की डिलीवरी देने वाले एजेंट कई बार ऐसी घटनाओं को अंजाम दे जाते हैं, जो बेहद खतरनाक अनुभव दे जाता है. ऐसा ही एक मामला बेंगलुरु से सामने आया है. जहां एक महिला ने आरोप लगाया है कि एक डिलीवरी एजेंट जबरदस्ती उसके घर में घुस आया और उसके साथ छेड़छाड़ की.

सोशल मीडिया पर अपनी आपबीती बताते हुए महिला ने कहा कि डिलीवरी एजेंट एक पार्सल देने उनके घर आया था और उसने टॉयलेट इस्तेमाल करने की इजाज़त मांगी. जब महिला ने मना किया, तो वह ज़बरदस्ती अंदर घुस आया. 

टॉयलेट यूज करने के बहाने घर में घुसा

महिला ने पोस्ट में लिखा, 'मैंने कई बार मना किया और साफ-साफ कहा कि मैं अजनबियों को अपने फ्लैट में नहीं आने देती. मैंने यह भी सुझाव दिया कि अगर इमरजेंसी है तो वह पड़ोस में रहने वाले पुरुषों से पूछ ले. बार-बार मना करने के बावजूद उसने अपनी चप्पलें उतारीं और मेरी इजाजत के बिना जबरदस्ती मेरे घर में घुस आया.'

टॉयलेट से बाहर आते ही एजेंट ने की अश्लील हरकत

महिला ने आरोप लगाया कि टॉयलेट से बाहर आने के बाद डिलीवरी एजेंट ने अपने प्राइवेट पार्ट्स दिखाए. उन्होंने आगे कहा, 'जब वह वॉशरूम से बाहर आया, तो उसने मुझे अपने प्राइवेट पार्ट्स दिखाए. मुझे सदमा सा लगा, अपमानित महसूस हुआ और अपने ही घर में बिल्कुल भी सुरक्षित महसूस नहीं हुआ. 

महिला ने पोस्ट में लिखा- मैं बहुत डर गई थी

महिला ने पोस्ट में यह भी लिखा कि उसे अपनी सुरक्षा की चिंता हो रही थी. उन्होंने कहा, 'मैं बहुत डरी हुई थी. अपनी सुरक्षा को लेकर डरी हुई होने के कारण, मैंने अपने फोन का कैमरा चालू रखा, मेन गेट खुला छोड़ा और उसी के पास खड़ी रही, क्योंकि मुझे डर था कि अगर कुछ हुआ, तो मैं मदद के लिए बाहर भाग सकूंगी. हम रोज़ महिलाओं के ख़िलाफ़ बलात्कार के अपराधों के बारे में सुनते हैं.'

बेंगलुरु पुलिस ने महिला के पोस्ट पर लिया संज्ञान

बेंगलुरु पुलिस ने महिला के इस पोस्ट पर संज्ञान लिया है और महिला से कहा है कि वह आरोपों की पुष्टि करने और उस व्यक्ति के ख़िलाफ़ कानूनी कार्रवाई शुरू करने के लिए विवरण साझा करे. अधिकारियों ने कहा कि वे जांच को आगे बढ़ाने से पहले अतिरिक्त जानकारी का इंतजार कर रहे हैं. इस घटना से डिलीवरी एजेंट से जुड़े खतरों को लेकर फिर से चिंता बढ़ा दी है.

यह भी पढ़ें - थोड़ी शर्म कर लो... जोमाटो डिलिवरी ब्वॉय के साथ ऐसा क्या हुआ, आ गया गुस्सा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delivery Agent, Delivery Agent Assaulted, Delivery Agent Assaults Woman, Bengaluru, Bengaluru News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com