दिल्ली विश्वविद्यालय (Delhi University) के एक छात्र की कॉलेज के बाहर सरेआम चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई. साउथ कैंपस स्थित आर्य भट्ट कॉलेज के गेट पर रविवार दोपहर एक छात्र पर चाकू से हमला किया गया. दिल्ली पुलिस (Delhi Police) के मुताबिक, घटना के संबंध में उन्हें चरक पालिका अस्पताल से एक पीसीआर कॉल मिली थी. कॉलर ने पुलिस को बताया था कि उनके अस्पताल में एक घायल छात्र को लाया गया है, जिसपर चाकू से हमला किया गया था. हालांकि, छात्र की इलाज के दौरान मौत हो गई. घटना की सूचना मिलने के पुलिस की टीम अस्पताल पहुंची. पुलिस की शुरुआत जांच में पता चला है कि जिस छात्र की मौत हुई है वो पश्चिम विहार का रहने वाला था. मृतक छात्र की पहचान निखिल चौहान के रूप में की गई है.
पुलिस के मुताबिक, 19 साल का निखिल बीए (ऑनर्स) पॉलिटिकल साइंस स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग के प्रथम वर्ष का छात्र था. करीब 7 दिन पहले कॉलेज में स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग के एक छात्र ने निखिल की प्रेमिका से बदसलूकी की थी.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पुलिस ने बताया कि रविवार दोपहर करीब 12:30 बजे आरोपी अपने 3 साथियों के साथ कॉलेज गेट के बाहर निखिल से मिला. इसी दौरान उसने निखिल के सीने पर चाकू मार दिया. निखिल को हमले में घायल होने के बाद चरक पालिका अस्पताल ले जाया गया. हालांकि उसे बचाया नहीं जा सका. इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
एल्बम में किया था अभिनय
निखिल पढ़ाई के साथ अभिनय भी करता था. उसका एक एल्बम में आया था, जिसमें उसने अभिनय किया था.
हत्या में कॉलेज के छात्र शामिल : पुलिस
पुलिस के मुताबिक, निखिल पर हमला कर उसकी हत्या करने में कॉलेज के छात्र ही शामिल हैंं. पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली है. घटना में तीन से ज्यादा छात्र शामिल हैंं. पुलिस अब आरोपियों की तलाश में जुट गई है.
'जिसने मेरे बेटे को मारा, उसे सजा मिले'
इस घटना को लेकर निखिल के पिता संजय ने कहा कि मेरा लड़का आर्यभट्ट कॉलेज में पढ़ता है. मेरे पास 12 बजे दिन में फोन आया कि तुम्हारे लड़के को चाकू मारा गया है. जब तक हम पहुंचे तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. मुझे पता चला कि निखिल का पिछले हफ्ते किसी लड़के से झगड़ा हुआ था. आज उसी लड़के ने अपने छह सात बंदे बुलाए थे. उन्होंने ही निखिल को चाकू मार दिया. निखिल की कोई गर्लफ्रेंड नहीं थी. किसी यार दोस्त से कुछ दिन पहले झगड़ा हुआ था, उसके बीच में उसने कुछ बोला था. इसी वजह से उसकी हत्या हुई. हम तो सिर्फ इतना चाहते हैं कि जिसने मेरे बेटे को मारा है उसे जल्दी पकड़ा जाए और उन्हें सजा मिले.
ये भी पढ़ें :
* Earthquake: जम्मू-कश्मीर में 5.4 तीव्रता का भूकंप, पूरे उत्तर भारत में महसूस हुए झटके
* पंजाब पुलिस को अमृतपाल और अमरीक सिंह की ट्रांजिट रिमांड देने से दिल्ली की अदालत का इनकार
* दिल्ली धर्मांतरण मामला : पुलिस ने खंगाला कलीम का मोबाइल, संदिग्ध धार्मिक कंटेंट भेजे जाने का खुलासा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं