दिल्ली समेत उत्तर भारत में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. भूकंप के झटके श्रीनगर और पंजाब के कुछ शहरों में भी महसूस किये गए हैं. दिल्ली में भूकंप की झटकों की तीव्रता काफी कम थी. लेकिन कई लोगों ने भूकंप के झटकों को महसूस किया. जम्मू-कश्मीर में किश्तवाड़ से 30 किलोमीटर दक्षिण पूर्व में भूकंप का एपिक सेंटर बताया जा र हा है. रिक्टर पैमाने पर भूक्रंप की तीव्रता 5.7 बताई जा रही है.
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया, "जम्मू-कश्मीर के डोडा में 5.4 तीव्रता का भूकंप आया. पूरे उत्तर भारत में भूकंप के झटके महसूस किए गए. भूकंप के झटके दोपहर लगभग डेढ़ बजे महसूस किये गए."
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
भूकंप के झटकों को महसूस करने वाले श्रीनगर के एक स्थानीय निवासी ने बताया, "भूकंप से स्कूली बच्चे डर गए. दुकानों में मौजूद लोग बाहर निकल आए. यह डरावना था. यह पिछले हफ्ते आए झटकों से ज्यादा तेज था..." उन्होंने बताया कि पिछले हफ्ते भी यहां भूकंप आया था, लेकिन आज आए भूकंप से लोगों में खौफ देखने को मिला.
वहीं एक अन्य श्रीनगर निवासी बशीर ने कहा कि भूकंप के झटके काफी तेज थे. लोग सहम गए. हम काफी डर गए थे और तुरंत दुकान से बाहर निकल आए. हमने देखा कि पैरों के नीचे जमीन हिल रही है. कुछ लोग भागने लगे, बच्चे चिल्लाने लगे थे. हालांकि, जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ.
ये भी पढ़ें :-
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं