मध्य दिल्ली के चांदनी महल इलाके में एक व्यक्ति पर धर्मांतरण के लिए कथित दबाव बनाने के मामले में दिल्ली पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. पुलिस ने कहा है कि इस मामले में आरोपी मोहम्मद कलीम एक गिरोह का सदस्य है जो धर्म परिवर्तन कराने के काम में जुटे थे. पुलिस के मुताबिक, उसका संजीव उर्फ अब्बास से भी संपर्क हो गया है. पुलिस को जानकारी मिली है कि संजीव का भी कलीम ने धर्मांतरण किया था. संजीव अपने घर से अलग रहता था, जो बाद में अब्बास बन गया.
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पुलिस की जांच इस एंगल पर की जा रही है कि अब्बास भी कलीम के साथ हिंदुओं को टारगेट कर उन्हें भी मुस्लिम बनाने का प्रलोभन तो नही दे रहा था. अपनी जांच के दौरान पुलिस को यह पता चला है कि शिकायतकर्ताओं के आरोपों का आधार है कि उन पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया जा रहा था.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पुलिस के मुताबिक, कलीम के मोबाइल के व्हाट्सएप में एक 'नशा मुक्त अभियान' नाम का भी ग्रुप था, हालांकि उसमें नशा मुक्ति से जुड़ा कुछ नहीं था. ग्रुप में धार्मिक संदिग्ध कंटेंट भेजे गए थे, जिनसे किसी को प्रभावित किया जा सके.
दिल्ली पुलिस अब संजीव से अब्बास बने शख्स के बारे में और जानकारी इकट्ठा कर रही है. साथ ही पुलिस कलीम के संपर्कों के बारे में भी पता लगा रही है.
बता दें कि चांदनी महल इलाके से पुलिस ने बाराबंकी निवासी मोहम्मद कलीम को गिरफ्तार किया था. उस पर बहला-फुसलाकर धर्मांतरण करने का आरोप है. कलीम को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था. कलीम ने बीटेक कंप्यूटर साइंस किया है. आरोप है कि वह नोएडा की एक बड़ी आईटी कंपनी की नौकरी छोड़कर धर्मांतरण करवा रहा था.
ये भी पढ़ें :
* धर्मांतरण का दबाव बनाने के आरोप में दिल्ली में एक व्यक्ति गिरफ्तार
* ऑनलाइन गेम्स के जरिए धर्मांतरण मामले में एक और गिरफ्तारी, पुलिस ने महाराष्ट्र से पकड़ा
* MP: स्कूल में कथित रूप से हिजाब पहनने के लिए मजबूर करने के मामले में नया मोड़, प्रबंधन पर धर्मांतरण के भी लगे आरोप
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं