विज्ञापन

दिल्ली विश्वविद्यालय की असिस्टेंट प्रोफेसर की हत्या, कमरे में बंद मिला देवोस्मिता पॉल का शव

दिल्ली विश्वविद्यालय के शिवाजी कॉलेज की असिस्टेंट प्रोफेसर देवोस्मिता पॉल अपने फ्लैट में मृत पाई गईं. गुरुवार सुबह से उनका फोन न उठने और फ्लैट बाहर से बंद होने पर उनकी बहन ने ताला तोड़ा, तो अंदर उनका शव मिला. पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. न्यू अशोक नगर थाना पुलिस ने बीएनएस (BNS) की धारा 103(1) के तहत हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई टीमों का गठन किया है.

दिल्ली विश्वविद्यालय की असिस्टेंट प्रोफेसर की हत्या, कमरे में बंद मिला देवोस्मिता पॉल का शव

पूर्वी दिल्ली के वसुंधरा एन्क्लेव स्थित सत्यम अपार्टमेंट में गुरुवार को एक महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया. मृतका की पहचान देवोस्मिता पॉल के रूप में हुई है, जो दिल्ली विश्वविद्यालय के शिवाजी कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर थीं और फ्लैट में अकेली रहती थीं.

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, दोपहर करीब 2:35 बजे न्यू अशोक नगर थाने में एक पीसीआर (PCR) कॉल मिली. कॉल करने वाली 49 वर्षीय देवराती पॉल ने बताया कि उनकी बहन का शव फ्लैट के अंदर पड़ा है.

जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह से फ्लैट बाहर से बंद था और देवोस्मिता पॉल फोन कॉल का जवाब नहीं दे रही थीं. किसी अनहोनी की आशंका होने पर उनकी बहन ने फ्लैट का ताला तोड़ा और अंदर प्रवेश किया, जहाँ देवोस्मिता पॉल मृत अवस्था में मिलीं.

सूचना मिलते ही पुलिस और क्राइम टीम मौके पर पहुँची. घटनास्थल की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी कराई गई तथा फोरेंसिक साक्ष्य जुटाए गए.

शव को पोस्टमार्टम के लिए एलबीएस (LBS) अस्पताल भेज दिया गया है. न्यू अशोक नगर थाना पुलिस ने बीएनएस (BNS) की धारा 103(1) के तहत हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कई टीमों का गठन किया है. मामले की जांच जारी है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com