विज्ञापन
This Article is From Jun 29, 2019

दिल्ली: चोरी के शक में हुआ झगड़ा तो दोस्त की गला दबाकर की हत्या

नितिन के पास 10 हजार रुपये थे जो चोरी हो गए. नितिन को शक था कि ये पैसे नाबालिग लड़कों ने चुराए हैं.

दिल्ली: चोरी के शक में हुआ झगड़ा तो दोस्त की गला दबाकर की हत्या
प्रतीकात्मक तस्वीर
  • आनंद विहार में दोस्त की हत्या
  • पुलिस ने दो नाबालिग लड़कों को पकड़ा
  • चोरी के शक में हुई हत्या
नई दिल्ली:

आनंद विहार इलाके में पुलिस ने दो नाबालिग लड़कों को पकड़ा है. इन दोनों पर आरोप है कि इन्होंने अपने एक दोस्त की गला दबाकर हत्या कर दी. जिस लड़के की हत्या हुई उसका नाम नितिन है. पुलिस के मुताबिक वारदात 27 जून की है. नितिन के पास 10 हजार रुपये थे जो चोरी हो गए. नितिन को शक था कि ये पैसे नाबालिग लड़कों ने चुराए हैं.

फरीदाबाद में कांग्रेस नेता विकास चौधरी हत्याकांड में बड़ी कामयाबी,1 महिला सहित 2 आरोपी गिरफ्तार

इस बात पर नितिन का दोनों से झगड़ा हो गया और दोनों नाबालिग ने मिलकर नितिन की हत्या कर दी. नितिन इलाके का घोषित अपराधी है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Police, Minor Boys, Delhi Crime
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com