शुक्रवार (06 मई) को दिन भर चले सियासी ड्रामे के बाद देर रात अपने दिल्ली आवास पर पहुंचे बीजेपी (BJP) नेता तजिंदर बग्गा (Tajindar Bagga) दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Delhi CM Arvind Kejriwal) के खिलाफ और मुखर हो गए हैं. केजरीवाल के आवास के बाहर दोपहर होने वाले सिखों के प्रदर्शन में भी शामिल होगे.
विरोध प्रदर्शन के दौरान भड़काऊ बयान देने के आरोप में पंजाब पुलिस (Punjab Police) ने बग्गा को कल दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया था. बाद में हरियाणा पुलिस ने उन्हें पंजाब पुलिस से लेकर दिल्ली पुलिस को सौंप दिया था.इसके बाद तजिंदर बग्गा (Tajindar Bagga) शुक्रवार की देर रात अपने दिल्ली स्थित आवास पहुंचे.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
कल पूरे दिन चले हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद बीजेपी नेता जब अपने घर पहुंचे तो पार्टी नेताओं-कार्यकर्ताओं और परिजनों ने उनका स्वागत किया. बग्गा के पिता उन्हें मिठाई खिलाते दिखे. पंजाब पुलिस की गिरफ्त से छूटकर आए नेता ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ ही दिल्ली और हरियाणा पुलिस को सहयोग के लिए धन्यवाद दिया.
उन्होंने कहा, "वैसे लोग जिन्हें ये लगता है कि पुलिस की मदद से वो कुछ भी कर सकते हैं, मैं उनको बताना चाहता हूं कि बीजेपी कार्यकर्ता किसी से डरने वाले नहीं हैं. पूरे मामले में दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है. दोषियों पर कार्रवाई होगी. "
This was an illegal detention. No local police officer was informed about this. Delhi CM Arvind Kejriwal can register 100 more FIRs against me if he wants to. We will keep fighting until he apologises for what he said about Kashmiri Pandits: Tajinder Pal Singh Bagga pic.twitter.com/K6fP7zVhKt
— ANI (@ANI) May 6, 2022
बीजेपी नेता ने कहा, " मुझे गैरकानूनी तरीके से हिरासत में लिया गया. स्थानीय पुलिस के किसी भी अधिकारी को इस बात की कोई जानकारी नहीं थी. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल चाहें तो मुझपर और 100 प्राथमिकी करा दें, लेकिन उन्होंने कश्मीरी पंडित के संबंध में जो बयान दिया है, उसके लिए उन्हें माफी मांगनी होगी. ऐसा होने तक लड़ाई जारी रहेगी."
इधर, बेटे के घर लौटने पर पीएस बग्गा ने कहा कि पुलिस आई और तजिंदर को घसीटने लगी. उन्होंने उसे पगड़ी तक बांधने का मौका नहीं दिया. ये हमारे धार्मिक उसूलों के खिलाफ है. इस पूरे मामले में मैंने अपने समाज के भाइयों से आवाज उठाने की अपील की है. फिलहाल मेरा बेटा वापस आ गया है. सच्चाई की जीत हुई है.
मालूम हो कि शुक्रवार को पंजाब पुलिस ने बग्गा को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया था. मोहाली में रहले वाले आप नेता की ओर से दर्ज कराई गई एक एफआईआर पर संज्ञान लेते हुए पुलिस ने ऐसा किया था. लेकिन मोहाली जाने के दौरान हरियाणा पुलिस ने उन्हें उस वक्त रास्ते में रोक दिया, जब दिल्ली पुलिस ने बीजेपी नेता के पिता के बयान के आधार पर बग्गा के अपहरण की शिकायत दर्ज कर ली. हरियाणा पुलिस ने बग्गा को लेकर जा रही पंजाब पुलिस की गाड़ियों को घेर लिया और सिपाहियों सहित सभी को डिटेन कर कुरुक्षेत्र जिले के एक थाने ले आई.
इसी बीच पंजाब और हरियाणा कोर्ट ने आप शासित पंजाब सरकार की उस मांग को खारिज कर दिया, जिसमें ये कहा गया था कि बग्गा को दिल्ली पुलिस को सौंपने की जगह हरियाणा में ही रखा जाए. हरियाणा पुलिस ने दिल्ली के पुलिस के आग्रह पर कार्रवाई की, जो अपहरण का शिकायत दर्ज होते ही आनन फानन सर्च वारंट के लिए कोर्ट पहुंची थी. वारंट मिलते ही पुलिस दिल्ली पुलिस की टीम कुरुक्षेत्र पहुंची और बग्गा को 'रेस्क्यू' करते हुए वापस दिल्ली ले आई.
यह भी पढ़ें -
तजिंदर बग्गा को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने किया गया पेश, कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को दिए सुरक्षा मुहैया कराने के आदेश
दिल्ली पुलिस को हरियाणा में BJP के तजिंदर बग्गा की कस्टडी कैसे मिली?
Video: बीजेपी नेता तेजिंदर बग्गा देर रात कोर्ट के सामने हुए पेश, जानिए क्या बोले
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं