विज्ञापन

Delhi Weather: दिल्ली में आज तो गर्मी ने रिकॉर्ड तोड़ दिया, फरवरी में मार्च जैसा पारा, 27 शहरों के मौसम के आंकड़े डरा देंगे

Weather News Today: दिल्ली में फरवरी मध्य में ही इतनी प्रचंड गर्मी पड़ने लगी है. इतने ज्यादा टेंपरेचर को देखकर लोग ये सोचकर ही डरे हुए हैं कि मार्च, अप्रैल के बाद मई में तापमान कितना ज्यादा बढ़ जाएगा. आइए जानते हैं मौसम का हाल

Delhi Weather: दिल्ली में आज तो गर्मी ने रिकॉर्ड तोड़ दिया, फरवरी में मार्च जैसा पारा, 27 शहरों के मौसम के आंकड़े डरा देंगे
Delhi Weather News
  • दिल्ली एनसीआर में फरवरी के पहले सप्ताह में तेज गर्मी के कारण तापमान मार्च की गर्मी जैसा अनुभव होने लगा है
  • 16 फरवरी को दिल्ली का तापमान 31 डिग्री सेल्सियस पार कर गया जो इस साल का सबसे गर्म दिन रहा
  • पश्चिमी विक्षोभ कमजोर रहने के कारण हिमालय से ठंडी हवाओं का प्रवाह कम हुआ और गर्म हवा का दबदबा बना
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

Delhi Weather News: दिल्ली एनसीआर में जनवरी की कड़ाके की सर्दी के बाद फरवरी के शुरुआती दिनों में दो बार बारिश से ठंड का अहसास रहा. लेकिन पिछले एक हफ्ते से मौसम एकदम पलट गया है. सर्दी के बाद बसंत ऋतु का इंतजार था, लेकिन 16 फरवरी को दिल्ली में तापमान 31 डिग्री तक पहुंच गया है. गर्मी का जो अहसास मार्च में होना चाहिए, वो अभी होने लगा है. फरवरी में न्यूनतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री तक अधिक है, जबकि अधिकतम तापमान भी सामान्य से 2 डिग्री तक ज्यादा है. वसंत का आगमन ही नहीं हुआ, क्योंकि हाल के दिनों में न्यूनतम तापमान 1°C से 4°C तक और अधिकतम तापमान 2°C या उससे अधिक बढ़ गया है.

दिल्ली में सबसे ज्यादा गर्मी

दिल्ली में 16 फरवरी को तापमान 31 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा हो गया, जो इस साल का अब तक का सबसे गर्म दिन रहा. यूपी, पंजाब, हरियाणा जैसे उत्तर भारत के अन्य शहरों में भी पारा तेजी से चढ़ने लगा है. उत्तर भारत की बात करें तो दिल्ली का सफदरजंग सबसे गर्म रहा.

Delhi Weather

Delhi Weather

दिल्ली में इतनी गर्मी क्यों पड़ रही

मौसम विभाग का कहना है कि फरवरी में पश्चिमी विक्षोभ की संख्या कम रही है. जो पश्चिमी विक्षोभ हिमालय क्षेत्र में सक्रिय हुए भी हैं, वो बेहद कमजोर हैं. इस कारण हिमालय क्षेत्र में उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश से ठंडी हवाओं का जो प्रवाह मैदानी इलाकों में सर्दी ला रहा था, वैसा नहीं दिख रहा है. इस कारण गर्म हवा का ठहराव दिल्ली एनसीआर में दिख रहा है. फरवरी के पहले 15 दिनों में 27 बड़े शहरों में टेंपरेचर सामान्य से अधिक रहा है. मौसम विभाग का अनुमान है कि दिल्ली में 18 फरवरी को बारिश से भी ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा.

2026 में गर्मी तोड़ेगी रिकॉर्ड?

मौसम विज्ञानियों के अनुसार, फरवरी में ही इतनी गर्मी चिंताजनक संकेत है और इस साल तापमान नए रिकॉर्ड बना सकता है. 18 फरवरी को दिल्ली एनसीआर में मामूली बारिश के बावजूद फरवरी के बाकी दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री अधिक रहने का अनुमान है. यही हाल रहा तो मार्च की गर्मी अप्रैल-मई की तरह रुला देगी. अगर समुद्र में अल नीनो के अनुकूल हालात बनते हैं तो 2026 पिछले साल के मुकाबले गर्मी का नया रिकॉर्ड बनाएगा.

Delhi Weather News

Delhi Weather News

जलवायु परिवर्तन का खतरा

जलवायु परिवर्तन के संकेतों से भी पता चलता है कि पिछले एक दशक में भारत में तापमान वृद्धि की रफ्तार तेज हुई है. मौसम की शुरुआत में ही ज्यादा गर्मी पड़ती है तो गर्मी ज्यादा प्रचंड, ज्यादा दिनों तक पड़ेगी और लू के थपेड़े में भी ज्यादा दिनों तक झुलसाएंगे.

Delhi Weather

Delhi Weather

दिल्ली में 17 फरवरी को सफदरजंग में तापमान 31.6 डिग्री तक पहुंच गया. 18 फरवरी को हल्की बारिश के बीच तापमान 26 से 28 डिग्री रहेगा, लेकिन उसके बाद फिर तापमान 30 डिग्री तक पहुंच जाएगा. न्यूनतम तापमान भी 12 से 14 डिग्री तक रहेगा. उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा से लेकर मध्य प्रदेश में 18 फरवरी को हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com