दिल्ली वालों मुसीबत अभी टली नहीं है. शुक्रवार की बारिश (Delhi Rain) तो सिर्फ ट्रेलर था पिक्चर तो अभी बाकी है. मतलब ये है कि बारिश से मुसीबत और बढ़ने वाली है. क्यों कि एक दिन की बारिश में अगर दिल्ली एनसीआर का ये हाल है तो अगले एक हफ्ते तक क्या ही होगा. मौसम विभाग (IMD Weather Prediction) ने अगले कुछ दिनों तक बादल छाये रहने और बारिश का अनुमान जताया है. मौसम विभाग की मानें तो 29 जून से 4 जुलाई तक राजधानी में बदरा गरजते और बरसते रहेंगे. IMD ने अगले पांच दिनों तक बारिश और उसके बाद दो दिन तक भारी बारिश का अनुमान जताया है. सोचिए अगर एक दिन की बारिश में दिल्ली-एनसीआर में हाहाकार मच गया है तो छह दिन में मचने वाले तांडव से दिल्ली के लोग कैसे निपटेंगे.
अगले 6 दिन तक दिल्ली में बारिश का हाल
- 29 जून को बादल छाए रहेंगे और मध्यम से तेज बारिश होगी.
- 30 जून को बादल छाए रहेंगे और तेज से बहुत तेज बारिश होगी.
- 1 जुलाई को बादल छाए रहेंगे और मध्यम से तेज बारिश होगी.
- 2 जुलाई को बादल छाए रहेंगे और मध्यम बारिश होगी.
- 3 जुलाई को बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश होगी.
- 4 जुलाई को बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश होगी.
जून महीने में औसत से 3 गुना ज्यादा बारिश
सफदरजंग वेधशाला ने शुक्रवार सुबह 8.30 बजे थमी 24 घंटे की अवधि में 228.1 मिलीमीटर बारिश दर्ज की है, यह जून महीने की 74.1 मिलीमीटर औसत बारिश से तीन गुना से ज्यादा है और करीब 16 साल में इस महीने में सबसे ज्यादा बारिश है. केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में शुक्रवार सुबह भारी बारिश के बाद जलभराव की स्थिति के लिए नालों में जमा प्लास्टिक कचरे को जिम्मेदार ठहराया और दिल्ली सरकार पर इस मुद्दे पर निष्क्रियता का आरोप लगाया.

खुली MCD की पोल, डूब गई दिल्ली
दिल्ली और आसपास के लोगों को अभी बारिश से राहत मिलती नहीं दिख रही है. मॉनसून की पहली बारिश में ही दिल्ली का हाल बेहाल हो गया है. महज तीन से साढ़े तीन घंटे की मूसलाधार बारिश ने दिल्ली के ड्रेनेज सिस्टम और एमसीडी के कामकाज की पोल खोलकर रख दी. पहली ही बारिश में दिल्ली-एनसीआर में जगह-जगह पानी जमा हो गया है. हालात इस कदर खराब हैं कि सड़कों पर निकलना मुश्किल काम लग रहा है. कई जगहों पर तो घुटनों तक पानी भरा हुआ है.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

कहीं गिरी छत, तो कहीं धंसा बेसमेंट
दिल्ली के मिंटो रोड और अन्य कुछ इलाकों में तो इतना पानी भरा हुआ है कि वाहन तक डूब गए. जगह-जगह हादसे हो रहे हैं. एक तरफ दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 की छत गिरने से एक की मौत हो गई और कई घायल हो गए. तो वहीं दूसरी तरफ वसंत विहार इलाके में एक बेसमेंट की खुदाई के दौरान मिट्टी ढहने से कई मजदूर उसमें गिर गए.जो दिल्ली एक दिन की बारिश नहीं झेल पा रही है उसका एक हफ्ते में क्या हाल होगा, ये बात सोचकर ही डर लग जाता है.

दिल्ली वालो बारिश अभी थमी नहीं
बारिश तो रात से शुरू होकर सुबह थम भी गई लेकिन उसके आफ्टर इफैक्ट अब भी डरा रहे हैं. दिल्ली की रफ्तार जैसे थम सी गई है. दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम की सड़कों पर इतना लंबा जाम है कि वाहन चल नहीं रहे मानो रेंग रहे हैं. किलो मीटर लंबा जाम लगा हुआ है. उपराज्यपाल ने अधिकारियों को जलभराव की समस्या से निपटने के लिए आपातकालीन नियंत्रण कक्ष स्थापित करने का निर्देश दिया है.वहीं राजस्व विभाग को निर्देश दिया कि वह अत्यधिक बारिश होने की स्थिति में डीडीएमए के तहत आपदा प्रतिक्रिया प्रकोष्ठ को सक्रिय करे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं