विज्ञापन

दिल्ली पुलिस ने पाकिस्तानी आतंकी के 6 शूटर समेत सैकड़ों अपराधी पकड़े, राजधानी में बड़े हमले की फिराक में थे

दिल्ली पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ बड़ा एक्शन किया है. पुलिस ने पाकिस्तानी गैंगस्टार के 6 शूटर समेत सैकड़ों अपराधियों को गिरफ्तार किया है.

दिल्ली पुलिस ने पाकिस्तानी आतंकी के 6 शूटर समेत सैकड़ों अपराधी पकड़े, राजधानी में बड़े हमले की फिराक में थे

दिल्ली पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया है.  इस ऑपरेशन के दौरान सैकड़ों अपराधी गिरफ्तार किए गए. इसके अलावा सैकड़ों की संख्या में हथियार भी बरामद किए गए. ये एक्शन दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने किया. इस ऑपरेशन के तहत स्पेशल सेल ने पाकिस्तानी आतंकी और गैंगस्टर शहजाद भट्टी के 6 शूटर भी गिरफ्तार किए हैं. भट्टी का नाम पंजाब में हुए कई ग्रेनेड हमलों में भी सामने आ चुका है. उसने लारेंस बिश्नोई और उसके भाई अनमोल बिश्नोई को जान से मारने की धमकी दी थी.

ज्योति बाबा गैंग का सदस्य भी गिरफ्तार

इससे पहले दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने हत्या के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे और कुख्यात ज्योति बाबा गैंग के सदस्य राकेश उर्फ टिंकू को गिरफ्तार किया. आरोपी के पास से एक सेमी-ऑटोमैटिक ब्रेटा पिस्टल और दो कारतूस भी बरामद किए गए हैं. क्राइम ब्रांच के अनुसार, राकेश उर्फ टिंकू दिल्ली के हरिनगर थाने में दर्ज हत्या के एक बड़े मामले में वांछित था. आरोपी को पहले अंतरिम जमानत मिली थी लेकिन वह कोर्ट में पेश नहीं हुआ और फरार हो गया. इसके बाद अदालत ने उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) जारी कर दिया था.

पुलिस ने चलाया है बड़ा अभियान

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि संगठित अपराध और गैंगस्टरों पर लगाम लगाने के लिए हाल ही में एक विशेष अभियान चलाया गया था. इसी अभियान के तहत क्राइम ब्रांच की टीम लगातार फरार और खतरनाक अपराधियों की तलाश में जुटी हुई थी. तकनीकी निगरानी के साथ-साथ मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया था. इसी दौरान 5 मई को क्राइम ब्रांच की टीम को राकेश के बारे में खुफिया जानकारी मिली. सूचना मिलते ही एएसआई अनिल, हेड कांस्टेबल जनक गिल और कांस्टेबल संदीप की टीम ने इंस्पेक्टर पंकज ठाकरण के नेतृत्व में जाल बिछाया. पुलिस टीम ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने भागने का प्रयास किया लेकिन टीम ने उसे दबोच लिया.

यह भी पढ़े: Delhi Police Encounter: दिल्ली में ‘कच्छा-बनियान गैंग' और पुलिस के बीच मुठभेड़, 6 बदमाश गिरफ्तार, चोरी के नकदी और जेवर बरामद

तलाशी लेने पर उसके पास से एक ब्रेटा पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए. इसके बाद आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत नया मामला भी दर्ज कर लिया गया है. जांच में सामने आया है कि 32 वर्षीय राकेश उर्फ टिंकू दिल्ली के नजफगढ़ इलाके का रहने वाला है. उसने 12वीं तक पढ़ाई की लेकिन किशोरावस्था में ही गलत संगत में पड़ गया. साल 2018 में वह पहली बार तिहाड़ जेल पहुंचा और वहीं उसकी मुलाकात अपराध जगत के कई लोगों से हुई। धीरे-धीरे वह ज्योति बाबा गैंग का सक्रिय सदस्य बन गया. पुलिस के मुताबिक, आरोपी हत्या, हमला, अवैध हथियार रखने और लूट जैसी कई वारदातों में शामिल रहा है. उसके खिलाफ दिल्ली के अलग-अलग थानों में कई गंभीर मामले दर्ज हैं.

यह भी पढ़ें: दिल्ली में नकली दवाई रैकेट का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार; कैंसर, लीवर और गंभीर बीमार के मरीजों से कर रहे थे खिलवाड़

लेखक के बारे में
img
Mukesh Singh
Reporter delhi
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Police, Delhi Police Crack Down On Defaulters, Delhi Crime Branch, Delhi Police Special Cell, Delhi Police Special Branch
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com