विज्ञापन

'छात्रों के समर्थन में इस्तीफा देने वाले SI' का दावा फर्जी, दिल्ली पुलिस ने वायरल वीडियो को बताया सच

छात्रों के प्रदर्शन के बीच सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में खुद को दिल्ली पुलिस का सब-इंस्पेक्टर बताने वाले शख्स के दावे को पुलिस ने फर्जी बताया है.

'छात्रों के समर्थन में इस्तीफा देने वाले SI' का दावा फर्जी, दिल्ली पुलिस ने वायरल वीडियो को बताया सच
छात्र आंदोलन के बीच वायरल वीडियो पर दिल्ली पुलिस का फैक्ट चेक
  • दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे सब-इंस्पेक्टर के इस्तीफे के दावे को पूरी तरह झूठा बताया है
  • पुलिस के रिकॉर्ड में ऐसा कोई सब-इंस्पेक्टर नहीं पाया गया जो वीडियो में बताए गए विवरण से मेल खाता हो
  • पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक स्रोतों से जारी जानकारी पर ही भरोसा करें और अफवाह न फैलाएं

दिल्ली में छात्रों का प्रदर्शन जारी है. इसे प्रदर्शन को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह के दावे भी किए जा रहे हैं. एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स खुद को दिल्ली पुलिस का सब-इंस्पेक्टर बता रहा है और दावा कर रहा है कि उसने छात्रों के प्रदर्शन में शामिल होने के लिए नौकरी से इस्तीफा दे दिया. इस दावे का खंडन खुद दिल्ली पुलिस ने किया है. दिल्ली पुलिस ने बताया है कि उनके रिकॉर्ड में ऐसा कोई सब-इंस्पेक्टर नहीं है.

'ऐसा कोई सब इंस्पेक्टर नहीं'

दिल्ली पुलिस ने एक्स पर पोस्ट करते हुए बताया कि यह दावा झूठा है. दिल्ली पुलिस के रिकॉर्ड की जांच करने पर ऐसा कोई सब-इंस्पेक्टर नहीं मिला जिसकी जानकारी वीडियो में बताए गए विवरण से मेल खाती हो. यह वीडियो झूठा और गुमराह करने वाला है. ऐसा लगता है कि यह जानबूझकर गलत जानकारी फैलाने की कोशिश है. ऐसे फेक कंटेंट को बनाने, फैलाने या आगे बढ़ाने वालों के खिलाफ सख़्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे केवल दिल्ली पुलिस द्वारा जारी आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें और बिना पुष्टि किए दावों को शेयर करने से बचें.

दिल्ली पुलिस ने दीपके की मौत का दावा करने वाली खबरों को फर्जी बताया

दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को सोशल मीडिया में प्रसारित की जा रही अखबार की उस कतरन को फर्जी करार दिया जिसमें कॉकरोच जनता पार्टी संस्थापक अभिजीत दीपके की मौत का झूठा दावा किया गया है. पुलिस ने गलत जानकारी वाली सामग्री तैयार करने और उसे फैलाने के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है.

पुलिस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से एक स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा कि अखबार की वायरल हो रही कतरन मनगढ़ंत है. पुलिस ने लोगों से अपील की कि वे बिना पुष्टि की गई जानकारी पर विश्वास न करें और न ही उसे फैलाएं.

पुलिस ने कहा, ‘अभिजीत दीपके की मौत का झूठा दावा करने वाली अखबार की कतरन मनगढ़ंत और फर्जी है. वे पूरी तरह स्वस्थ और सुरक्षित हैं. यह दुर्भावनापूर्ण है और ऐसी फर्जी सामग्री तैयार करने और उसे फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.' पुलिस ने जनता से अपील की कि वे अपुष्ट दावों को न फैलाएं और केवल आधिकारिक स्रोतों से जारी जानकारी पर ही भरोसा करें.

कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में आंदोलन 20 जून को दिल्ली के जंतर-मंतर पर शुरू हुआ था. इस आंदोलन के तहत प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के लिए जवाबदेही, शिक्षा प्रणाली में सुधार और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की जा रही है.

यह भी पढ़ें: सीजेपी और सरकार की मीटिंग खत्म: प्रदर्शनकारी बोले- प्रधान के इस्तीफे तक चलेगा आंदोलन, नड्डा ने क्या बताया

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CJP Protest, CJP Protest At Jantar Mantar, Delhi Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com