विज्ञापन

गाजियाबाद में गड्ढे में समा गई कार, फिल्म सिटी से NH9 तक हाईवे पर सैलाब, द‍िल्‍ली-NCR में मॉनसून बारिश का कहर

Delhi NCR Rain: दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद से लेकर गुरुग्राम तक मॉनसून की पहली बारिश आफत बनकर आई है. NH9 हाईवे पर जाम से लोग दिल्ली- नोएडा के बीच कई घंटे फंसे रहे. मिलेनियम सिटी में कई फीट पानी भरा रहा.

गाजियाबाद में गड्ढे में समा गई कार, फिल्म सिटी से NH9 तक हाईवे पर सैलाब, द‍िल्‍ली-NCR में मॉनसून बारिश का कहर
Delhi NCR Rain
NDTV
  • द‍िल्‍ली-एनसीआर में लगातार हो रही बार‍िश
  • कई जगह जलभराव से लोगों को हुई द‍िक्‍कत
  • गाज़ियाबाद के वसुंधरा में सड़क धंसने से कार-स्कूटर गड्ढे में गिरे
नई दिल्ली:

द‍ि‍ल्‍ली-एनसीआर में बुधवार रात से लगातार हो रही बार‍िश 'आफत' बन गई है. जगह-जगह जलभराव हो गया है. शहर की मुख्‍य सड़कें भी 'समंदर' में तब्‍दील हो गईं. कहीं पेड़ ग‍िरने की घटना सामने आई तो कहीं सड़क धंस गई. भारी बारिश से ट्रैफिक भी बाधित हुआ है. कई जगहों पर लंबा-लंबा जाम लगा रहा. गाज़ियाबाद के वसुंधरा में अटल चौक के पास सड़क धंसने से एक कार और एक स्कूटर गड्ढे में गिर गए. द‍िल्‍ली, नोएडा, गाज‍ियाबाद में कैसे बार‍िश ने लोगों को परेशान क‍िया, देखि‍ए वीड‍ियोज....

गाजियाबाद के वसुंधरा में अटल चौक के पास सड़क धंसने से एक कार और एक स्कूटर गड्ढे में गिर गए।

-->

नोएडा के सेक्टर 16A फिल्म सिटी में भारी बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में जलभराव हुआ।

दिल्ली में भारी बारिश के कारण जलभराव हुआ। बुराड़ी इलाके में द‍िल्‍ली सरकार की एक बस फंस गई. 


महरौली-बदरपुर का भी वीड‍ियो सामने आया है. भारी बारिश के कारण सड़कों पर जलभराव हुआ और लोगों को मुसीबत का सामना पड़ा.

गाजियाबाद के वसुंधरा में भारी बारिश के कारण जलभराव हुआ. एक स्कूल बस सुबह 8:30 बजे से बंद पड़ी थी. लोगों ने धक्‍का लगाकर स्‍स्‍कूल बस को खींचा. पानी यहां रात से भरा हुआ था. 

यह भी पढ़ें- बारिश में चली गई है इलाके की बिजली तो क्‍या करें? दिल्‍ली-नोएडा वाले नोट कर लें ये 4 जरूरी नंबर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Rain, Monsoon, Delhi NCR, Delhi NCR Weather, Rain Forcast
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com