दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है. सोमवार की रात तेज बुखार और सांस लेने में दिक्कत होने पर राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था. मंगलवार की सुबह ही उनका कोरोना टेस्ट किया गया था. सोमवार को उनका ऑक्सीजन लेवल अचानक गिर गया था.
Due to high grade fever and a sudden drop of my oxygen levels last night I have been admitted to RGSSH. Will keep everyone updated
— Satyendar Jain (@SatyendarJain) June 16, 2020
-
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
इस बीच देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए केंद्र सरकार ने भी कमर कस ली है. गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने पहले सर्वदलीय बैठक बुलाई और इसके बाद एलएनजेपी (LNJP) अस्पताल का दौरा किया. इसके बाद उन्होंने दिल्ली के मुख्य सचिव को राष्ट्रीय राजधानी के प्रत्येक अस्पताल के कोविड-19 वार्ड में सीसीटीवी कैमरे लगवाने और संक्रमित मरीजों को बिना किसी रुकावट के खाद्य सामग्री मुहैया कराने के लिए वैकल्पिक कैंटीन बनवाने का निर्देश दिया.
दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना के 1647 नए मामले सामने आए हैं और इस दौरान सबसे ज्यादा 73 मरीजों की मौत हुई है. दिल्ली में कोरोना के अब तक 42829 मामले हो गये हैं. बीते 24 घंटे में 604 मरीज ठीक भी हुए हैं, वहीं अब तक कुल 16427 मरीजों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी मिली है. पिछले 24 घंटों में 73 मरीजों की मौत हुई जो कि 24 घंटे में अब तक सबसे ज़्यादा है. दिल्ली में अब तक 1400 मरीजों की मौत हुई है, वहीं, एक्टिव मरीजों की संख्या 25002 है. दिल्ली में बीते 24 घंटों में 6105 टेस्ट हुए हैं, जबकि रविवार के हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक उससे पहले 24 घंटे में 7353 टेस्ट हुए थे.
VIDEO: दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर गृह मंत्री ने की सर्वदलीय बैठक
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं