विज्ञापन

दिल्ली मेट्रो ने राजीव चौक, मंडी हाउस और केंद्रीय सचिवालय स्टेशन को फिर से खोला गया

दिल्ली मेट्रो ने राजीव चौक, मंडी हाउस और केंद्रीय सचिवालय स्टेशन को फिर से खोल दिया.

दिल्ली मेट्रो ने राजीव चौक, मंडी हाउस और केंद्रीय सचिवालय स्टेशन को फिर से खोला गया

शिक्षा मंत्री के पद से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद दिल्ली में हलचल तेज है. एक तरफ जंतर मंतर पर जश्न का माहौल है तो वहीं दूसरी तरफ दिल्ली मेट्रो ने राजीव चौक, मंडी हाउस और केंद्रीय सचिवालय स्टेशन को फिर से खोल दिया है. जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली मेट्रो कॉरपोरेशन ने शनिवार को सुबह साढ़े सात बजे से अगले आदेश तक के लिए कई मेट्रो स्टेशन बंद करने का ऐलान किया था.

बंद किए गए मेट्रो स्टेशन में लोक कल्याण मार्ग, राजीव चौक, पटेल चौक, रामकृष्ण आश्रम मार्ग, बाराखंभा रोड, सुप्रीम कोर्ट, सेवा तीर्थ, जनपथ, मंडी हाउस, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट, ITO, दिल्ली गेट, इंद्रप्रस्थ, खान मार्केट, जोर बाग, शिवाजी स्टेडियम, झंडेवालान और नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन शामिल थे. लेकिन अब दिल्ली मेट्रो ने तीन स्टेशन खोलने का ऐलान कर दिया है. माना जा रहा है कि जल्द ही कई दूसरे मेट्रो स्टेशन भी खोले जा सकते हैं.

राजधानी दिल्ली में जंतर मंतर पर पिछले कई दिनों से कॉकरोच जनता पार्टी का विरोध प्रदर्शन जारी है. पेपर लीक को लेकर मोदी सरकार को घेरा जा रहा है. बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी राजधानी दिल्ली में मौजूद हैं, भारी पुलिस फोर्स भी तैनात है. सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ही पहले इंटरनेट बंद किया गया था और इसके साथ-साथ कई मेट्रो स्टेशन भी बंद किए गए. इस वजह से कई यात्रियों को लंबा सफर तय करना पड़ा. सोशल मीडिया के जरिए कई ने अपनी नाराजगी भी व्यक्त की.

लेकिन अब दिल्ली मेट्रो ने लोगों को बड़ी राहत देने का काम किया है. तीन बड़े मेट्रो स्टेशन के गेट खोल दिए गए हैं. इससे ना सिर्फ कंजेशन की स्थिति सुधरेगी बल्कि यात्रियों के समय की भी काफी बचत होगी.  

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की बात करें तो उन्होंने छात्रों के कई दिनों के प्रदर्शन के बाद यह फैसला लिया. उनका तर्क रहा कि देश विरोधी ताकतों को रोकने के लिए उन्होंने अपने पद से  इस्तीफा दिया. उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि वे अपनी जिम्मेदारी से कभी भागे नहीं हैं और आगे भी भागने नहीं वाले हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com