विज्ञापन
This Article is From Mar 25, 2024

दिल्ली के अलीपुर में फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मौके पर दमकल की 34 गाड़ियां

दमकल विभाग को दिल्ली के अलीपुर के बुधपुर में बड़ी आग लगने की जानकारी सुबह 6:15 बजे मिली. बताया जा रहा है, जहां आग लगी, वहां एक RO फैक्ट्री, वर्लपूल (whirlpool) के गोदाम और तेल के गोदाम हैं.

नई दिल्‍ली:

दिल्ली के अलीपुर में एक फैक्ट्री में आग लग गई. दमकल की 34 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं. घटनास्‍थल से आग की लपटे नजर आ रही हैं.  दिल्ली अग्निशमन सेवा के अधिकारियों का कहना है कि आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है. 

दमकल विभाग को दिल्ली के अलीपुर के बुधपुर में बड़ी आग लगने की जानकारी सुबह 6:15 बजे मिली. बताया जा रहा है, जहां आग लगी, वहां एक RO फैक्ट्री, वर्लपूल (whirlpool) के गोदाम और तेल के गोदाम हैं. 

आग बहुत बड़ी है, लेकिन अभी तक किसी के घायल होने की खबर नहीं आई है. हालांकि, लाखों रुपये के सामान का नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है. पुलिस ने पूरे इलाको को खाली कर लिया है, ताकि किसी अन्‍य अनहोनी से बचा जा सके. 

ये भी पढ़ें:- उज्‍जैन के महाकाल मंदिर के गर्भगृह में भस्म आरती के दौरान लगी आग, 13 लोग घोयल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Fire, Alipur Factory Fire, Delhi Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com