दिल्ली की उर्जा मंत्री आतिशी ने उपराज्यपाल पर आरोप लगाया है कि उन्होंने बिजली सब्सिडी संबंधित कैबिनेट के फैसले की फाइल नहीं लौटाई है. साथ ही उन्होंने कहा कि निर्वाचित सरकार की मंत्री को LG से मिलने का अपॉइंटमेंट नहीं दिया जा रहा. उर्जा मंत्री द्वारा लगाए गए आरोप के जवाब में एलजी ऑफिस की तरफ़ से जारी बयान में कहा गया है कि मंत्री की तरफ से भ्रामक और ग़लत जानकारी दी गई है. एलजी ऑफिस ने कहा है कि ऊर्जा मंत्री के ऑफिस से दोपहर 12:26 में रिक्वेस्ट आई थी और वो अभी विचाराधीन है, एलजी ने मिलने से मना नहीं किया है.
गौरतलब है कि अरविंद केजरीवाल सरकार में मंत्री आतिशी ने पत्र लिखकर कहा था कि मैं आज पूरे दिन एक अहम मामले में आपसे मिलने के लिए लगातार 5 मिनट मांगती रही. दोपहर 3:00 बजे मेरे दफ्तर ने बताया कि आज आप उपलब्ध नहीं हैं. शाम 5:30 बजे मेरे दफ्तर को बताया गया कि मामला आपके सामने रखा गया है और मुझे इसके बारे में बाद में बताया जाएगा. एक निर्वाचित सरकार की मंत्री को उपराज्यपाल से मिलने का समय नहीं दिया जा रहा. दिल्ली में इमरजेंसी जैसे हालात हैं जिसके चलते लाखों उपभोक्ताओं को उनकी बिजली सब्सिडी नहीं मिलेगी क्योंकि उपराज्यपाल ने कैबिनेट के फैसले की फाइल दिल्ली सरकार को नहीं लौटाई.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
सरकार को पहले से ही यह आशंका थी कि बीजेपी दिल्ली के लाखों घरों को मिलने वाली बिजली की सब्सिडी रोकना चाहती है. लेकिन अब दिखाई दे रहा है कि क्या होने जा रहा है.उपराज्यपाल से निवेदन है कि कैबिनेट के फैसले की फाइल तुरंत मंजूर करें ताकि दिल्ली के लाखों उपभोक्ताओं को समस्याओं का सामना ना करना पड़े.
ये भी पढ़ें-
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं