दिल्ली के कालका जी मंदिर में बुधवार को देर रात करंट फैला और भगदड़ मच गई. करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक घायल हो गया. इसी दौरान भगदड़ मचने से छह लोग घायल हो गए. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर इलेक्ट्रिक सप्लाई बंद की और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया,.
बताया जाता है कि दो अक्टूबर को देर रात 12 बजकर 40 मिनट पर पुलिस को जानकारी मिली कि कालका जी मंदिर में दर्शन करने आए कुछ भक्त करंट की चपेट में आ गए हैं. मौके पर जाने पर पता लगा कि लोग रामप्यायु और लोटस टेम्पल के मर्जिंग प्वाइंट पर इलेक्ट्रिक वायर के संपर्क में आ गए थे.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पुलिस कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर बिजली की सप्लाई बंद कराई और लोगों को वहां से हटाया. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया. बीएसईएस और पुलिस ने मौके पर घटना की जांच की और मंदिर को खाली कराया. जांच में पता लगा कि हेलोजन लाइटों के लिए लगाया गया एक इलेक्ट्रिक वायर टूट गया था और उसके लोहे के रेलिंग में लगने से, रेलिंग में करंट आ गया था.
इस घटना में कुल सात लोगों को चोटें लगीं. इनमें से एक को करंट लगने से और 6 भक्तों को भगदड़ की वजह से चोटें आईं. चार घायलों को एम्स ट्रॉमा सेंटर और तीन को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया.
पुलिस को सफदरजंग अस्पताल से जानकारी मिली कि एक अज्ञात शख्स को अस्पताल में भर्ती कराया गया था जिसकी मौत हो गई और मौत का कारण करंट लगना पाया गया. मृतक की पहचान मयंक के तौर पर हुई जो 9वीं क्लास का छात्र था.
मयंक परिवार के साथ कालकाजी मंदिर में दर्शन करने के लिए पहुंचा था और करंट लगने से उसकी मौत हो गई. उसके पिता प्लंबर का काम करते हैं.
हादसे में घायल हुए सभी लोग खतरे से बाहर हैं. रात में रिपेयरिंग के बाद मंदिर में इलेक्ट्रिक सप्लाई शुरू कर दी गई थी और दर्शन भी शुरू कर दिए गए थे. पुलिस ने धारा 289, 125(9) और 106(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं