वैश्विक यात्रा संबंधी आंकड़े उपलब्ध कराने वाली संस्था ऑफिशियल एयरलाइन गाइड (ओएजी) ने अपनी हालिया रिपोर्ट में कहा कि घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के मामले में दिल्ली हवाई अड्डा मार्च में दुनिया का दूसरा सबसे व्यस्त हवाई अड्डा था. ओएजी की रिपोर्ट में कहा गया है, 'अटलांटा पहले स्थान पर कायम है, दुबई इस महीने (मार्च) में दिल्ली से पिछड़ गया है जो पिछले महीने (फरवरी) में तीसरे स्थान पर था.'
दिल्ली हवाई अड्डा कोरोना महामारी (Corona Pandemic) से पहले मार्च 2019 में 23वें स्थान पर था. रिपोर्ट में कहा गया है कि इस साल मार्च में, अमेरिका के अटलांटा, भारत के दिल्ली और संयुक्त अरब अमीरात के दुबई हवाई अड्डों पर क्रमश: 44.2 लाख यात्री, 36.1 लाख यात्री और 35.5 लाख यात्री आए.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
दिल्ली एयरपोर्ट इंटरनेशनल लिमिटेड (Delhi Airport International Limited) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विदेह कुमार जयपुरियार ने एक बयान में कहा, 'कोविड-19 महामारी ने दुनिया को बुरी तरह प्रभावित किया था. यात्रा प्रतिबंधों ने लगातार दो वर्षों तक यात्रा और पर्यटन क्षेत्रों (Tourist Sector) पर प्रतिकूल प्रभाव डाला था.'
ये भी पढ़ें: अच्छे दिन आएंगे... हम डरते नहीं, हम लड़ना जानते हैं : ईद के मौके पर ममता बनर्जी
उन्होंने कहा कि लेकिन अब, दुनिया भर में टीका ले चुके लोगों की संख्या में वृद्धि के साथ सरकारें यात्रा प्रतिबंधों में ढील दे रही हैं और धीरे-धीरे अपनी सीमाएं खोल रही हैं. उन्होंने कहा, 'भारत ने पिछले महीने अपनी सीमाएं खोल दी हैं और पूरी तरह से टीकाकरण करा चुके अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को देश में प्रवेश करने की अनुमति दी है.'उन्होंने कहा कि इन कदमों से यात्रा और पर्यटन उद्योग को काफी मदद मिली है और हवाई यात्रा को जरूरी बढ़ावा मिला है.
VIDEO: जम्मू कश्मीर : अनंतनाग में ईद की नमाज के बाद सुरक्षाबलों पर पत्थरबाजी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं