दिल्ली हाईकोर्ट ने बार काउंसिल से मांगा जवाब
नई दिल्ली:
- दिल्ली पुलिस के जवानों ने PHQ के बाहर चल रहे अपने प्रदर्शन को खत्म करने के फैसला किया है. बता दें कि आला अधिकारियों ने उनसे प्रदर्शन खत्म करने का अनुरोध किया था.
- दिल्ली पुलिस कमिश्नर अमुल्य पटनायक ने विरोध प्रदर्शन कर रहे जवानों से ड्यूटी पर वापस आने की अपील की.
- दिल्ली पुलिस गृहमंत्रालय और उपराज्यपाल के अधीन आते हैं. इस वजह से ही दिल्ली पुलिस के जवान सरकार से भी इस मामले में हस्तक्षेप की मांग कर रहे हैं.
- दिल्ली पुलिस के जवान दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा इस पूरे मामले की न्यायायिक जांच कराने से भी गुस्सा हैं.
- अब इस पूरे मामले को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट ने बार काउंसिल से बुधवार तक जवाब मांगा है.
- केंद्रीय मंत्री किरन रिजीजू ने इस घटना के बाद एक ट्वीट किया था जिसमें उन्होंने लिखा था कि पुलिस वालों का काम एक थैंक्सलेज जॉब.
- इस पूरे मामले में आईपीएस संगठन ने भी दिल्ली पुलिस के जवानों का साथ दिया है.
- कांग्रेस ने इस पूरे घटना की कड़े शब्दों ने निंदा करते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा है.
- कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि मैं गृहमंत्री अमित शाह से पूछना चाहता हूं कि जब पुलिस के जवान सड़क पर पीटे जा रहे थे तो वह कहां गायब हैं.
- बता दें कि वकीलों द्वारा की गई पिटाई में 20 पुलिसकर्मियों को गंभीर चोटें आई हैं. जिनका फिलहाल इलाज चल रहा है.
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Delhi Police, Protest Of Delhi Police Personal, Delhi High Court, Bar Council