विज्ञापन

Delhi Heatwave Alert: दिल्ली के स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी, लू से बचने के लिए सरकार ने किए बड़े बदलाव

Delhi Heatwave Guidelines : दिल्ली के स्कूलों में सुबह की प्रार्थना सभा (असेंबली) या तो रद्द कर दी गई है या उसे केवल छायादार/इनडोर जगहों पर करने की अनुमति है.

Delhi Heatwave Alert: दिल्ली के स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी, लू से बचने के लिए सरकार ने किए बड़े बदलाव
  • दिल्ली में तेज गर्मी और लू की स्थिति के कारण स्कूलों में विशेष सावधानियां लागू की गई हैं.
  • स्कूलों में वाटर वेल बजाकर छात्रों को पानी पीने और हाइड्रेटेड रहने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है.
  • बाहरी खेलकूद और गतिविधियां फिलहाल स्थगित कर दी गई हैं.
नई दिल्ली:

अप्रैल के जाते-जाते सूरज के तेवर तीखे होने लगे हैं और अब भीषण गर्मी लोगों को डराने लगी है. मौसम विभाग (IMD) के 'येलो अलर्ट' के बाद दिल्ली के स्कूलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है. अब हर 45 से 60 मिनट में एक अनिवार्य 'वॉटर बेल' बजेगी, ताकि छात्र खुद को हाइड्रेटेड रख सकें.

दिल्ली के स्कूलों में सुबह की प्रार्थना सभा (असेंबली) या तो रद्द कर दी गई है या उसे केवल छायादार/इनडोर जगहों पर करने की अनुमति है. खेलकूद और बाहरी गतिविधियों को फिलहाल सस्पेंड कर दिया गया है. छात्रों को जोड़ों में बांटा गया है ताकि वे एक-दूसरे की सेहत पर नजर रख सकें. स्कूलों में हीटवेव से बचाव के पोस्टर लगाए जाएंगे.

क्या होता है वाटर वेल?

वाटर वेल स्कूल की सामान्य घंटी से अलग और विशेष घंटी होती है, जो दिन में कई बार एक निश्चित अंतराल (आमतौर पर हर 45 से 60 मिनट में) पर बजाई जाती है. स्कूलों में जब यह घंटी बजती है तो छात्र और शिक्षक दोनों ही अपनी पढ़ाई रोककर पानी पीते हैं. गर्मियों के दिनों में स्कूल में वाटर वेल बजाया जाता है.

Latest and Breaking News on NDTV

दिल्ली में स्कूलों के लिए लू संबंधी दिशानिर्देश 

  • बाहरी सभाओं से बचें या उन्हें छोटा करें, छायादार/अंदरूनी स्थानों में आयोजित करें. खुली हवा में कक्षाएं न लें.
  • छात्रों को पानी पीने की याद दिलाने के लिए हर 45-60 मिनट में घंटी बजाएं.
  • छात्रों को पर्याप्त पानी साथ लाना चाहिए. स्कूलों को कई स्थानों पर सुरक्षित, ठंडा पीने का पानी उपलब्ध कराना चाहिए.
  • दिल्ली सरकार की ओर से जारी लू संबंधी सावधानियों की सामग्री को स्कूल परिसर में प्रमुखता से प्रदर्शित करें.
  • लू से सुरक्षा, जलपान और लू से संबंधित बीमारियों के लक्षणों पर संक्षिप्त जानकारी दें. आवश्यकता पड़ने पर तुरंत प्राथमिक उपचार सुनिश्चित करें.
  • स्कूल के समय के दौरान एक-दूसरे के शारीरिक स्वास्थ्य की निगरानी के लिए छात्रों को जोड़े में बांटें.
  • छात्रों के लिए बाहरी शारीरिक गतिविधियों से बचें. कक्षा के व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से अभिभावकों के साथ भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की सलाह साझा करें. सभा के दौरान और नोटिस बोर्ड पर लू संबंधी दैनिक अपडेट प्रदान करें.

एनसीआर के लोगों के लिए मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है. जहां मार्च में फरवरी जैसी हल्की ठंडक का एहसास हुआ था, वहीं अब अप्रैल के आखिरी सप्ताह में ही मई-जून जैसी भीषण गर्मी और लू की स्थिति बनने लगी है. भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 24 अप्रैल तक लगातार हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है.  

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Heatwave Guidelines Delhi School Timing Update Heatwave Alert Delhi Education Directorate Guidelines
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com