विज्ञापन
This Article is From Nov 16, 2022

दिल्ली MCD चुनाव में पैसे लेकर टिकट देने के आरोप में आप MLA के रिश्तेदार समेत 3 गिरफ्तार

गोपाल के मुताबिक 9 नवंबर अखिलेश पति त्रिपाठी ने उससे कहा कि कमला नगर वार्ड नम्बर 69 से वो उनकी पत्नी को टिकट दिलवा देंगे. इसके लिए 90 लाख रुपये की मांग की गई.

एसीबी के मुताबिक आरोपी 35 लाख में 33 लाख रुपये वापस करने आइए थे.
नई दिल्ली:

दिल्ली में आगामी निगम चुनाव (एमसीडी) में पैसे लेकर टिकट बांटने के आरोप में पुलिस की एंटी करप्शन ब्रांच ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से मॉडल टाउन से आप एमएलए अखिलेश पति त्रिपाठी का एक रिश्तेदार और एक पीए है. पुलिस के अनुसार इन लोगों ने पैसे लेकर एमसीडी चुनाव की टिकट देने का वादा किया था. इस मामले में एमएलए अखिलेश पति त्रिपाठी के रिश्तेदार ओम सिंह, पीए शिव शंकर त्रिपाठी और प्रिंस रघुवंशी को गिरफ्तार किया गया है. बताया जा रहा है कि इन आरोपियों ने शोभा खारी नाम की महिला को पैसे के बदले एमसीडी चुनाव टिकट देने का वादा दिया था. शोभा खारी के पति गोपाल खारी ने 14 नवंबर को एसीबी में शिकायत दर्ज कराई थी.

ये भी पढ़ें- पेंशन के पैसों को लेकर केंद्र और राज्यों में टकराव, जल्द कोर्ट पहुंच सकता है मामला

गोपाल ने बताया कि वह 2014 से आम आदमी पार्टी के वर्कर हैं. गोपाल के मुताबिक 9 नवंबर अखिलेश पति त्रिपाठी ने उससे कहा कि कमला नगर वार्ड नम्बर 69 से वो उनकी पत्नी को टिकट दिलवा देंगे और इसके लिए 90 लाख रुपये की मांग की. गोपाल के अनुसार उसने 35 लाख रुपये अखिलेश पति त्रिपाठी और 20 लाख रुपये वजीरपुर से आप एमएलए राजेश गुप्ता को दिए. बाकी बचे 35 लाख टिकट मिलने के बाद देने की बात कही. लेकिन जब 12 नवंबर को टिकट वाली लिस्ट आई तो उसमें गोपाल की पत्नी का नाम नहीं था. जब गोपाल ने इस मामले में अखिलेश पति त्रिपाठी से बात की तो उन्होंने कहा कि कोई बात नहीं अगले चुनाव में टिकट मिल जाएगी. इसके बाद गोपाल ने एसीबी में शिकायत की और डीलिंग के ऑडियो और वीडियो सबूत के तौर पर दिए. एसीबी की टीम ने 15 और 16 नवंबर को ट्रैप लगाकर गोपाल खारी के घर से तीनों आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया. एसीबी के मुताबिक उस वक्त आरोपी 35 लाख में 33 लाख रुपये वापस करने आइए थे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Elections, Delhi MCD Elections, AAP MLA Relative
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com