विज्ञापन
This Article is From Mar 02, 2025

दिल्ली: यमुना में चलेगा क्रूज, DTTDC ने निकाला टेंडर

आनेवाले समय में यमुना में 7-8 किलोमीटर तक क्रूज़ चलाया जाएगा. क्रूज चलाने के लिए DTTDC यानि दिल्ली टूरिज़्म एंड ट्रांसपोर्टेशन डेवलप्मेंट कॉर्पोरेशन की तरफ़ से टेंडर निकाला गया है.

दिल्ली: यमुना में चलेगा क्रूज, DTTDC ने निकाला टेंडर
दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान यमुना नदी की सफाई का मुद्दा प्रमुख रहा था.
नई दिल्ली:

दिल्ली की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार यमुना के पुनरुद्धार पर ध्यान केंद्रित कर रही है और पर्यटन को बढ़ावा देने के मकसद से वज़ीराबाद बैराज से जगतपुर गांव तक ‘क्रूज' सेवा शुरू करने जा रही है. जानकारी के अनुसार यमुना में 7-8 किलोमीटर तक क्रूज़ चलाया जाएगा और इसके लिए DTTDC यानि दिल्ली टूरिज़्म एंड ट्रांसपोर्टेशन डेवलप्मेंट कॉर्पोरेशन की तरफ़ से टेंडर निकाला गया है. दिल्ली में 365 दिनों में से 270 दिनों तक क्रूज़ या फेरी चलाने की इजाज़त है. अधिकारियों ने बताया कि योजना के तहत वजीराबाद बैराज (सोनिया विहार) से जगतपुर (शनि मंदिर) तक यमुना के छह से सात किलोमीटर हिस्से को पर्यटकों के लिए ‘क्रूज' शुरू किया जाना है.

डीटीटीडीसी ने चिन्हित नदी क्षेत्र पर सौर या विद्युत बैटरी चालित दो ‘क्रूज' के संचालन के लिए उपयुक्त ‘ऑपरेटर' की नियुक्ति के लिए शुक्रवार को आरएफक्यू जारी किया है.

यमुना की सफाई पर जोर

बता दें दिल्ली की भाजपा सरकार यमुना की सफाई पर जोर दे रही है.  सूत्रों के अनुसार यमुना नदी की सफाई के लिए विशेषज्ञों से राय ली गई है. जल शक्ति मंत्रालय का फोकस दो चरणीय दृष्टिकोण पर है, जिसमें यमुना की सफाई और रिवरफ्रंट बनाना शामिल है. यमुना की सफाई और रिवरफ्रंट बनाने का यमुना मास्टर प्लान अपने अंतिम चरण में है. जल्द ही इसे मंजूरी मिलने की संभावना है.

  1. दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान यमुना नदी की सफाई का मुद्दा प्रमुख रहा था.
  2. केंद्र और दिल्ली की पूर्व आप सरकार के बीच इसे लेकर टकराव भी देखने को मिला था.
  3. दिल्ली में पिछले 10 साल से सत्ता में रही आम आदमी पार्टी की सरकार ने यमुना नदी को साफ करने के वादे किए थे.
  4. हालांकि, दो कार्यकाल बीतने के बावजूद दिल्ली में यमुना की सफाई का मुद्दा पहले जैसा ही रहा.
  5. यमुना नदी की गंदगी का मुद्दा दिल्ली विधानसभा चुनाव में भी उठाया गया था.
  6. अब भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने यमुना नदी को अपनी प्राथमिकता पर रखा है.
  7. चुनाव के दौरान भी भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली में यमुना नदी को स्वच्छ एवं निर्मल बनाने की बात कही थी.
  8. विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद कई स्थानों पर यमुना नदी से गाद हटाने का काम भी शुरू हो गया है.
  9. हाल ही में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता अपने कैबिनेट सहयोगियों के साथ दिल्ली के यमुना तट पर स्थित वासुदेव घाट पहुंची थीं, जहां उन्होंने यमुना आरती की थी.

बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में भाजपा को 27 साल बाद पूर्ण बहुमत मिला है। भाजपा ने 48 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि आम आदमी पार्टी को 22 सीटों पर जीत मिली है.

ये भी पढ़ें-दिल्ली में 15 साल पुराने वाहनों को तेल नहीं, लेकिन जुगाड़बाजों का तोड़ क्या है?   

लेखक के बारे में
img
रवीश रंजन शुक्ला
Senior Special Correspondent
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Cruise, Delhi Cruise Yamuna, DTTDC Delhi Cruise
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com