विज्ञापन
This Article is From Sep 24, 2021

दिल्ली : लगातार सातवें दिन कोरोना से एक भी मौत नहीं, 0.03 फीसद हुई संक्रमण दर

दिल्ली में अब तक कोरोना से 25,085 लोगों की मौत हो चुकी है. नए मामलों की बात करें तो पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 24 केस दर्ज किए गए हैं. वहीं, कोरोना संक्रमण दर 0.03 फीसदी हो गई है.

दिल्ली : लगातार सातवें दिन कोरोना से एक भी मौत नहीं, 0.03 फीसद हुई संक्रमण दर
देश की राजधानी दिल्ली में लगातार सातवें दिन कोरोना से एक भी मौत दर्ज नहीं की गई है. (फाइल फोटो)
नई दिल्ली:

देश की राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को लगातार सातवें दिन कोरोना से एक भी मौत दर्ज नहीं की गई है. दिल्ली में अब तक कोरोना से 25,085 लोगों की मौत हो चुकी है. नए मामलों की बात करें तो पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 24 केस दर्ज किए गए हैं. वहीं, कोरोना संक्रमण दर 0.03 फीसदी हो गई है. सक्रिय मरीजों की संख्या 391 हो गई है, जिसमें से होम आइसोलेशन में 124 मरीज हैं. सक्रिय कोरोना मरीजों की दर 0.27 फीसदी और रिकवरी दर 98.22 फीसदी है.

बीते 24 घंटों में सामने आए 24 केस के साथ ही दिल्‍ली में कुल कोरोना केसों का आंकड़ा 14,38,658 तक पहुंच गया है. 24 घंटे में 66 मरीज डिस्चार्ज हुए और यह आंकड़ा 14,13,182 हो गया है. 24 घंटे में हुए 69,465 टेस्ट के साथ ही कुल टेस्ट का आंकड़ा 2,72,77,978 (RTPCR टेस्ट 46,555 एंटीजन 22,910) तक पहुंच गया है. कंटेनमेंट जोन्स की संख्या 98 है, जबकि कोरोना डेथ रेट 1.74 फीसदी है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Coronavirus, Coronavirus In Delhi, Covid-19 In Delhi, Coronavirus Cases Today, Coronavirus Active Cases In Delhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com