Delhi Coronavirus Updates: दिल्ली में कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण के 703 नए मामले सामने आए और 28 और मरीजों की मौत हो गई. इसके साथ ही यहां संक्रमितों की कुल संख्या 6,24,118 हो गई है. वहीं मृतक संख्या बढ़कर 10,502 हो गई. वहीं इस दौरान 850 लोग ठीक भी हो गए जिन्हें मिलाकर अब तक कुल 6,07,494 लोग ठीक हो चुके हैं. राजधानी में संक्रमण दर 0.83 फीसदी हो गई है जो कि अब तक का सबसे कम स्तर है. पहली बार सक्रिय मरीजों का प्रतिशत एक फीसदी से कम हो कर 0.98 फीसदी हो गया है वहीं रिकवरी दर पहली बार 97.33 फीसदी हो गई है. 21 मई के बाद दिल्ली में सक्रिय मरीजों की सबसे कम संख्या हो गई है. 21 मई को यहां 5898 मरीज थे. पिछले 24 घंटे में यहां 84,889 टेस्ट किए गए जिनमें 42,863 RTPCR टेस्ट और 42,026 एंटीजन टेस्ट शामिल हैं. अब तक यहां कुल 84,93,400 टेस्ट किए जा चुके हैं.
भारत में पहली बार मिले यूके वाले कोरोनावायरस के नए स्ट्रेन के मरीज
अगर पूरे देश की बात करें तो मंगलवार सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार भारत में एक दिन में Covid-19 के 16,432 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 1,02,24,303 हो गए, जिनमें से 98,07,569 लाख लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं. एक दिन आए मामलों की संख्या पिछले 6 महीनों में सबसे कम है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
बता दें कि देश में 24 जून के बाद एक दिन में सबसे कम नए मामले सामने आए है, 24 जून को 15,968 नए मामले सामने आए थे. एक्टिव मामलों की संख्या भी 7 जुलाई के बाद सबसे कम दर्ज की गई है. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा मंगलवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार 252 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,48,153 हो गई है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं