राजधानी दिल्ली में बीते 24 घंटे के भीतर कोरोनावायरस के कुल 145 मामले सामने आए, जिसके साथ ही अब कुल आंकड़ा 6,38,173 हो गया है. पिछले 24 घंटे में कोविड-19 (COVID-19) से दो लोगों की मौत हुई और अब तक दिल्ली में कुल 10,903 लोगों की जान जा चुकी है. कोरोना संक्रमण दर 0.25 फीसदी हो गई है, जबकि रिकवरी दर 98.12 फीसदी है.
सक्रिय कोरोना मरीजों की दर 0.16 फीसदी है और सक्रिय मरीजों की संख्या 1054 हुई. होम आइसोलेशन में अभी 472 मरीज हैं. बीते 24 घण्टे में 130 मरीज ठीक हुए, जोकि दिल्ली में अब कुल आंकड़ा 6,26,216 हो गया है. 24 घंटे में 58,327 (RT-PCR 35751, एंटीजन 22,576) टेस्ट हुए. दिल्ली में अब टेस्ट का कुल आंकड़ा 1,20,72,509 हो गया है. कोरोना डेथ रेट 1.71 फीसदी है और कंटेंमेंट जोन्स की संख्या 639 है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
बता दें कि भारत में कोरोनावायरस (Coronavirus) के नए मामलों में मंगलवार को पिछले कुछ दिनों की तुलना में कमी देखने को मिली है. देश में एक दिन यानी बीते 24 घंटे में 10,600 के करीब नए COVID-19 केस दर्ज किए गए हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 10,584 नए केस सामने के साथ संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 1,10,16,434 हो गई है. बीते घंटे में घातक वायरस की वजह से 78 मरीजों की मौत हुई है. देश में अब तक 1.56 लाख से ज्यादा लोग कोरोना के चलते अपनी जान गंवा चुके हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं