दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोनावायरस से एक मरीज की मौत हुई है. इसके बाद कोविड-19 से मरने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 25,082 हो गई. वहीं, कोरोना के नए मामलों की बात करें तो पिछले 24 घंटे में 28 नए मामले दर्ज किए गए हैं. वहीं, दिल्ली में संक्रमण दर 0.05 फीसदी है. सक्रिय मरीजों की संख्या 349 हो गई है, जिसमें से होम आइसोलेशन में 85 मरीज हैं. सक्रिय कोरोना मरीजों की दर 0.24 फीसदी और रिकवरी दर 98.23 फीसदी (अब तक की सबसे बड़ी दर) है.
- 24 घंटे में सामने आए 28 केस, कुल आंकड़ा 14,37,764
- 24 घंटे में डिस्चार्ज हुए 53 मरीज, कुल आंकड़ा 14,12,333
- 24 घंटे में हुए 55,371 टेस्ट, टेस्ट का कुल आंकड़ा 2,56,78,802(RTPCR टेस्ट 43,167 एंटीजन 12,204)
- कंटेन्मेंट जोन्स की संख्या- 138
- कोरोना डेथ रेट- 1.74 फीसदी
पूरे देश की बात करें तो भारत में एक दिन में कोविड-19 के 30,941 नए मामले सामने आने के बाद देश में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,27,68,880 हो गई. वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 3,70,640 हो गई है. संक्रमण से 350 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,38,560 हो गई. देश में अभी 3,70,640 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 1.13 प्रतिशत है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 97.53 प्रतिशत है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं