- नरेश कुमार के बेटे करण चौहान की लिंक्डइन प्रोफाइल डिलीट हुई
- एक बिजनेस नेटवर्किंग वेबसाइट पर वे मेटामिक्स के संस्थापक दिख रहे
- एक्स से ILBS-metamix पार्टनरशिप की पोस्ट हटा ली गई
दिल्ली के मुख्य सचिव नरेश कुमार पर लगे भ्रष्टाचार के नए आरोप के मामले में विजिलेंस मंत्री आतिशी ने एक और रिपोर्ट मुख्यमंत्री को सौंपी है. आतिशी ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि सुबूत मिटाने और तथ्यों को दबाने की कोशिश हो रही है.
आतिशी ने कहा, कुछ दिन पहले तक मुख्य सचिव नरेश कुमार के बेटे करण चौहान की लिंक्डइन (Linkedin) प्रोफाइल उपलब्ध थी लेकिन अब डिलीट हो गई है जबकि करण चौहान की बिजनेस नेटवर्किंग वेबसाइट Apollo.io पर प्रोफाइल उपलब्ध है और वहां पर मेटामिक्स (Metamix) के संस्थापक के तौर पर उनका संबंध दिख रहा है. साथ में वे अनंत राज लिमिटेड में सलाहकार भी दिख रहे हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
मेटामिक्स की आधिकारिक वेबसाइट metamix.tech कुछ दिन पहले तक दिख रही थी लेकिन अब डाउन कर दी गई है. Metamix की आधिकारिक Linkedin प्रोफाइल और उस पर चार महीने पहले की Metamix और ILBS पार्टनरशिप की घोषणा की पोस्ट, जिसमें आईएलबीएस अस्पताल में इन्नोवेशन लैब के सेटअप की बात थी, अब डाउन कर ली गई है.
एक सितंबर 2023 को ILBS-metamix पार्टनरशिप की पोस्ट एक्स (X) पर कुछ दिनों पहले तक दिख रही थी लेकिन अब वह भी हटा ली गई है.
मेटामिक्स ने आरोपों को निराधार बतायामेटामिक्स (Metamix) वह कंपनी है जिसका ILBS अस्पताल के साथ करार हुआ और आरोप है कि इसका संस्थापक दिल्ली के मुख्य सचिव का बेटा है. कंपनी ने बयान जारी किया है. उसने कहा है कि, हम यह साफ करना चाहते हैं कि ये सब आरोप निराधार हैं और इनमें कोई सच्चाई नहीं है. हमारी कंपनी metamix technologies में करण चौहान नाम का कोई भी स्टेकहोल्डर नहीं है, ना ही इस नाम का कोई डायरेक्टर या कर्मचारी है.
उसने कहा है कि, कुछ अंतरराष्ट्रीय वेब साइट (https://www.apollo.io/) का उपयोग करके झूठा प्रचार किया जा रहा है, जिसकी न तो कोई कानूनी विश्वसनीयता है और न ही भारतीय कानूनों के तहत कोई मान्यता है. यह भी समझ में आता है कि हमारी कंपनी द्वारा रिकॉर्ड नष्ट करने को लेकर और भी झूठ फैलाया जा रहा है.
मेटामिक्स ने कहा है कि, हम आपसे अनुरोध करते हैं कि आप इस तरह के झूठ को प्रकाशित न करें और हमारी कंपनी के रिकॉर्ड के बारे में संबंधित आधिकारिक अधिकारियों से पुष्टि करें, जो ऐसे रिकॉर्ड के संरक्षक हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं