विज्ञापन

गर्मियों में रातभर AC चलाकर सोते हैं? कर लीजिए ऐसी सेटिंग, बिल भी आएगा कम, रूम भी रहेगा ठंडा

अगर आप भी सुकून से सोने के लिए AC को रातभर ऑन रखते हैं तो आज हम आपको बताएंगे एसी की कुछ ऐसी सेटिंग जिनको कर के आप बिल को कंट्रोल में रखने के साथ ही सुकून से सो भी सकते हैं. 

गर्मियों में रातभर AC चलाकर सोते हैं? कर लीजिए ऐसी सेटिंग, बिल भी आएगा कम, रूम भी रहेगा ठंडा
रात भर एसी चलाने पर भी बिल नहीं आएगा ज्यादा, कर लें ये सेटिंग. ( Image-AI)

AC Setting for Low Bill: गर्मियों का मौसम आते ही AC हमारी जिंदगी का एक जरूरी हिस्सा बव जाता है. इसके बिना गुजारा करने के बारे में तो हम सोच ही नहीं सकते हैं. खासकर रात नें सोते समय भी रातभर एसी चलाना पड़ता है, क्योंकि इसको बंद करने पर रूम गर्म हो जाता है और सो नहीं पाते. इस वजह से कई लोग रात भर AC चलाते हैं और महीने के आखिर में जब बिजली का बिल आता है तो दिमाग चकरा जाता है. अगर आप भी सुकून से सोने के लिए AC को रातभर ऑन रखते हैं तो आज हम आपको बताएंगे एसी की कुछ ऐसी सेटिंग जिनको कर के आप बिल को कंट्रोल में रखने के साथ ही सुकून से सो भी सकते हैं. 

एसी के बिल को कैसे कम करें ( How to Control AC Bill)

Latest and Breaking News on NDTV

टेंपरेचर 

सबसे पहली चीज आपको जिसका ध्यान रखना है वो है AC को सही टेंपरेचर पर सेट कर के रखना. बहुत से लोग AC को 16-18 डिग्री पर सेट कर देते हैं, ऐसा करने से कमरा जल्दी ठंडा हो जाता है. लेकिन असल में ये टेंपरेचर इतना जरूरी नहीं है. एक्सपर्ट्स की मानें तो 23-24 डिग्री पर टेंपरेचर सेट करने पर भी कमरा ठंडा रहता है और बिजली की खपत भी कम होती है.

स्लीप मोड 

इसके अलावा दूसरी ट्रिक है एसी का स्लीप मोड. अमूमन एसी में स्लीप मोड होता है, लेकिन लोगों को इसका सही इस्तेमाल का तरीका नहीं आता है. जब आप एसी को स्लीप मोड को ऑफ कर देते हैं तो इसमें आपके सेट किए गए टाइम के बाद एसी बंद हो जाता है. रात के समय जब टेंपरेचर सही रहता है तो गर्मी नहीं लगती है और एसी भी खुद ब खद बंद हो जाता है. जिससे ज्यादा ठंड भी नहीं लगती और बिजली की बचत भी होती है.

टाइमर सेट करना

कुछ एसी में स्लीप मोड की जगह टाइमर होता है. इस सेटिंग में आप एसी को अपने हिसाब से कितनी देर तक चलाना है उसका टाइमर सेट करें और उसे कुछ घंटों के बाद बंद कर सकते हैं. 

ये भी पढ़ें: AC ऑफ करते ही रूम हो जाता है गरम? जानिए रूम को देर तक ठंडा रखने के टिप्स

कमरे को सही से सील करें

इसके साथ ही कमरे को देर तक ठंडा रखने के लिए कमरे को सही तरीके से बंद करना भी बेहद जरूरी है. आप दरवाजों और खिड़कियों को सही तरीके से सील करें, ताकि बाहर की गरम हवा अंदर नहीं आएगी और रूम देर तक ठंडा रहेगा. 

पंखे के साथ चलाएं AC

इसके साथ ही एक और तरीका है जिसमें आप एसी के साथ पंखे को भी चलाएं. पंखा ठंडी हवा को कमरे में फैलाता है और AC की कूलिंग जल्दी और बेहतर होती है.

अगर आप इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखेंगे, तो ना सिर्फ आपका कमरा ठंडा रहेगा बल्कि बिजली का बिल भी काफी हद तक कम हो जाएगा.

Gurudev Sri Sri Ravi Shankar on NDTV: Stress, Anxiety, से लेकर Relationship, Spirituality तक हर बात

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com