How Much Electricity Does Electrical Appliances Consume : गर्मी का मौसम आते ही ज्यादातर घरों में एक ही शिकायत सुनने को मिलती है. इस बार बिजली का बिल फिर बढ़ गया! और मजेदार बात ये है कि लोग सोचते हैं कि उन्होंने तो बस पंखा, लाइट और कभी कभी AC ही चलाया है. फिर भी यूनिट इतनी कैसे बढ़ गई.
असल में खेल बिजली के इस्तेमाल को समझने का है. कौन सा उपकरण कितनी बिजली खाता है और 1 यूनिट का मतलब क्या होता है, अगर ये समझ आ जाए तो बिजली का बिल आसानी से कंट्रोल में रखा जा सकता है.
1 यूनिट बिजली क्या होती है? (1 Unit Electricity)
बिजली का बिल “यूनिट” यानी kWh पर आधारित होता है.
1 यूनिट = 1000 वॉट का उपकरण 1 घंटे चलना.
आसान भाषा में:
100 वॉट बल्ब 10 घंटे जले = 1 यूनिट
1000 वॉट मशीन 1 घंटे चले = 1 यूनिट
यानी जितना ज्यादा वॉट और जितनी लंबी इस्तेमाल की अवधि, उतनी ज्यादा यूनिट.
पंखा कितनी बिजली खर्च करता है? (How Much Electricity A Fan Consume)
अब आते हैं घर के सबसे साइलेंट खर्चीले खिलाड़ी पर, जो है पंखा. ज्यादातर लोगों को लगता है कि पंखा तो बहुत कम बिजली लेता है. लेकिन सच्चाई ये है कि ये पूरे दिन चलता है तो यूनिट धीरे धीरे जोड़ता रहता है.

एक नॉर्मल सीलिंग फैन लगभग 70 से 80 वॉट बिजली लेता है. जबकि बॉक्स फैन करीब 50 से 100 वॉट तक. अगर एक पंखा रोज 10 से 12 घंटे चलता है. तो महीने में आराम से 20 से 25 यूनिट खा जाता है. अब सोचिए घर में 3 से 4 पंखे हों तो ये संख्या चुपचाप बढ़ती चली जाती है.
Also Read: AC जैसी ठंडक देगा कूलर, जानिए कौन सा कूलर खरीदना सही और कैसे करें इस्तेमाल

कौन से उपकरण सबसे ज्यादा बिजली खाते हैं? (Appliances And Electricity Consumtion)
घर में बिजली का असली “बिल बढ़ाने वाला” होता है:
AC → सबसे ज्यादा खपत
गीजर → हाई पावर (1–2 यूनिट/घंटा तक)
फ्रिज → पूरे दिन चलता है
इंडक्शन/माइक्रोवेव → हाई वॉटेज
रिपोर्ट के अनुसार, घरों में cooling appliances (AC, fan, cooler) लगभग 40% बिजली की खपत करते हैं
Also Read: मच्छर vs कूलर: 2 या 3? कूलर का पानी कितने दिन में चेंज कर लेना चाहिए?
बिल अचानक क्यों बढ़ जाता है?
इसे पीछे के असली कारण ये होते हैं:
- गर्मी में ज्यादा घंटे AC + पंखा चलना
- high-watt appliances (गीजर, इंडक्शन)
- पुराने या inefficient उपकरण
- लगातार चलने वाले आइटम (फ्रिज, पंखा)
बिजली कैसे बचाएं और बिल कम करें? (Tips To Reduce Electricity Bill)
बिजली बचाने का कोई जादू नहीं है. बस थोड़ा स्मार्ट इस्तेमाल चाहिए. जैसे दिन में सूरज की रोशनी का ज्यादा इस्तेमाल करें, अनावश्यक पंखे और लाइट बंद रखें और AC को बहुत ठंडा करने के बजाय 24 से 26 डिग्री पर चलाएं.
छोटे बदलाव भी बिल को काफी हद तक कम कर सकते हैं:
| बिजली का बिल कैसे कम करें? |
|---|
| LED लाइट का इस्तेमाल करें (कम बिजली) |
| पंखा/लाइट बेवजह चालू न रखें |
| AC को 24–26°C पर चलाएं |
| 5-star rated उपकरण लें |
| दिन में natural light यूज करें. |
बिजली का बिल कम करना मुश्किल नहीं है, बस आपको समझना होगा कि आपका कौन सा उपकरण कितनी यूनिट खा रहा है. एक बार ये समझ आ गया, तो हर महीने आने वाला बिल आपको चौंकाएगा नहीं, बल्कि कंट्रोल में रहेगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं