विज्ञापन
This Article is From Apr 26, 2020

दिल्ली के बाबू जगजीवन राम अस्पताल में डॉक्टर सहित तक 44 स्टाफ को कोरोना संक्रमण

दिल्ली (Delhi) के जहांगीर पूरी इलाके के दिल्ली सरकार के अस्पताल बाबू जगजीवन राम अस्पताल में डॉक्टर्स समेत अब तक 44 स्टाफ कोरोना पॉजिटिव पाए गए.

दिल्ली के बाबू जगजीवन राम अस्पताल में डॉक्टर सहित तक 44 स्टाफ को कोरोना संक्रमण
जगजीवन राम अस्पताल में डॉक्टर्स सहित तक 44 स्टाफ कोरोना पॉजिटिव
नई दिल्ली:

दिल्ली (Delhi) के जहांगीर पूरी इलाके के दिल्ली सरकार के अस्पताल बाबू जगजीवन राम अस्पताल में डॉक्टर्स समेत अब तक 44 स्टाफ कोरोना पॉजिटिव पाए गए. इस बात की जानकारी मिलते ही अस्पताल की मेडिकल सेवाओं को फिलहाल के लिए बंद किया गया है और पूरे अस्पताल को सेनेटाइज करने का काम किया जा रहा है.

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि जहांगीरपुरी इलाके में स्थित जगजीवन राम अस्पताल के स्टाफ कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं. जहांगीरपुरी इलाके से कई कोरोना पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं.

वहीं स्वास्थ्य मंत्रालय (Health Ministry) की ओर से रविवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार, भारत में कोरोनावायरस (Coronavirus) से अब तक 824 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं, संक्रमित मामलों की संख्या बढ़कर 26,496 हो गई है. पिछले 24 घंटों की बात करें तो आपको बता दें कि कोरोना के 1990 नए मामले सामने आए हैं, जोकि भारत में एक दिन में सामने आने वाले सबसे ज्यादा केस हैं. इन 24 घंटों में 49 लोगों की मौत हुई है. हालांकि, इस खतरनाक बीमारी से अब तक 5,804 मरीज ठीक भी हो चुके हैं. बता दें कि कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए देशभर में लॉकडाउन (Lockdown) लगाया गया. यह लॉकडाउन 3 मई तक जारी रहेगा.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Babu Jagjivan Ram Hospital, Hospital Staff Test Positive, Coronavirus Pandemic
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com