दिल्ली विधानसभा में सुरक्षा चूक के मामले में गिरफ्तार आरोपी सरबजीत मानसिक रूप से परेशान है. सरबजीत पीलीभीत जिले के कजरी निरंजनपुर गांव का निवासी है और उसका भांजा हरमन सिंह एक अप्रैल से लापता है. परिवार ने हरमन की खोज से परेशान सरबजीत को झूठ बोला कि भांजा मिल गया है ताकि उसकी तबियत और खराब न हो जाए.