राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण बेहद गंभीर स्थिति में पहुंच गई है. वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 500 के पार हो गई है, जिसकी वजह से जीआरएपी-4 (GRAP-4) की पाबंदियां लागू हो गई हैं. इस आपात स्थिति को लेकर सुप्रीम कोर्ट में भी सुनवाई हुई. दिल्ली सरकार ने सोमवार से स्कूलों को भी बंद कर दिया. हालांकि एनसीआर के इलाको में बढ़ते वायु प्रदूषण को लेकर क्या कदम उठाए जा रहे हैं, यहां के स्कूल खुले हैं कि बंद हैं, इसको लेकर बच्चों के माता-पिता असमंजस की स्थिति में हैं.

दिल्ली से सटे एनसीआर के इलाके, नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम में वायु प्रदूषण को लेकर क्या-क्या कदम उठाए जा रहे हैं? क्या वहां भी स्कूल बंद किए गए हैं? इसको लेकर कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आर रही है.
-
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को क्यों पसंद हैं SRK? किस फिल्म के रीमेक में करना चाहती हैं काम? -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
NDTV World Summit 2026 | शशि थरूर ने AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड से ये क्या पूछ लिया...? -
'चीन से व्यापार भी, सतर्कता भी' : NDTV World Summit में शशि थरूर ने बताया क्यों जरूरी है मल्टी-अलाइनमेंट -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत
हालांकि कहा जा रहा है कि सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार के वकील ने बताया कि उन्होंने भी एनसीआर के इलाकों में जीआरएपी के तहत प्रतिबंध लगाए हैं, लेकिन ये साफ नहीं हो पाया कि स्कूल खुले रखे गए हैं या बंद. उम्मीद जताई जा रही है कि देर शाम या रात तक स्थानीय प्रशासन की तरफ से इसको लेकर कोई आदेश जारी किया जाएगा.
प्रदूषण गंभीर श्रेणी में पहुंचने पर दिल्ली में GRAP-4 लागू किया गया है, लेकिन फिलहाल इसका कोई असर होता दिखाई नहीं दे रहा है. आज सुबह स्थिति और बिगड़ गई और द्वारका व नजफगढ़ समेत कई जगहों पर AQI 500 और उसके करीब पहुंच गया. दिल्ली का औसत AQI 480 से ज्यादा पहुंच गया है.

एनसीआर का हाल भी कुछ ऐसा ही हैं. नोएडा में AQI 384, गाजियाबाद में 400, गुरुग्राम में 446 और फरीदाबाद में 336 दर्ज किया गया.
सीपीसीबी के अनुसार, 400 या इससे अधिक का आईक्यू ‘गंभीर' माना जाता है और इससे स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दिल्ली में न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से 3.9 डिग्री अधिक है. अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.
मौसम विभाग ने दिन में बहुत घना कोहरा छाए रहने का अनुमान जताया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं