
दीवाली से पहले दिल्ली की आवोहवा लगातार खराब हो रही है. दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण (Delhi Air Pollution) की वजह से लोगों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से दो चार होना पड़ रहा है. सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्गों, बच्चों और बीमारों को हो रही है. सुबह से ही दिल्ली नोएडा- ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद समेत तमाम जगहों पर धुंध की चादर देखने को मिलने लगती है.प्रशासन के बड़े-बड़े दावे और वादों के बावजूद भी हवा की गुणवत्ता सुधरने का नाम नहीं ले रही है. हालांकि दिल्ली में पिछले दिनों के मुकाबले थोड़ी राहत जरूर महसूस की जा रही है.
ध्यान दें: एक हेल्थी बॉडी के लिए 0-50 AQI बेस्ट माना जाता है
दिल्ली का इलाका | AQI @ 6.00AM | कौन सा 'जहर' | कितना औसत |
आनंद विहार | 364 | PM2.5 लेवल हाई | 296 |
मुंडका | 314 | PM 2.5 लेवल हाई | 245 |
वजीरपुर | 282 | PM 2.5 लेवल हाई | 263 |
जहांगीरपुरी | 284 | PM 10 लेवल हाई | 284 |
आरके पुरम | - | PM 2.5 लेवल हाई | - |
ओखला | 215 | PM 2.5 लेवल हाई | 202 |
बवाना | 264 | PM 2.5 लेवल हाई | 264 |
विवेक विहार | 255 | PM 2.5 लेवल हाई | 255 |
नरेला | 218 | PM 2.5 लेवल हाई | 218 |
अशोक विहार | 248 | PM 2.5 का लेवल | 248 |
द्वारका | 253 | PM 2.5 लेवल हाई | 253 |
पंजाबी बाग | 300 | PM 2.5 का लेवल हाई | 300 |
रोहिणी | 246 | PM 10 लेवल हाई | 246 |
दिल्ली की हवा में मामूली सुधार
दिल्ली की हवा में मामूली सुधार हुआ है. टॉप-10 प्रदूषित शहरों में दिल्ली पहले और दूसरे नंबर से हटकर अब 240 एक्यूआई के साथ 7वें नंबर पर पहुंच गया है. राजधानी की हवा बेहद खराब से खराब की श्रेणी में आ गई है. अगर देश की सभी प्रदूषित शहरों की बात की जाए तो दिल्ली आज छठवें नंबर पर है. दिल्ली का आनंद विहार इलाका सुबह 6 बजे तक 364 एक्यूआई के साथ हवा के मामले में आज भी बेहद खराब बना हुआ था..

सुबह 6 बजे यहां का AQI 364 दर्ज किया गया जबकि सुबह साढ़े चार बजे आनंद विहार की हवा का AQI 382 बेहद खराब श्रेणी में दर्ज किया गया था. वहीं दिल्ली के मुंडका का एक्यूआई सुबह 6 बजे 314 और सुबह साढ़े 4 बजे 324 दर्ज किया गया, जो कि बेहद खराब है.

पराली से घुल रहा दिल्ली की हवा में 'जहर'
दिल्ली-एनसीआर में हवा की गुणवत्ता खराब होने की सबसे बड़ी वजह पंजाब-हरियाणा समेत पड़ोसी राज्यों में पराली जलाए जाना है. हर साल इस मौसम में पराली जलाए जाने की वजह से दिल्ली की हवा जहरीली हो जाती है. दीवाली में महज 4 दिन बाकी हैं लेकिन हवा में घुला जहर हर दिन बढ़ता जा रहा है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों पर अगर नजर डालें तो साल 2021 से अब तक अक्टूबर में प्रदूषण के स्तर में बढ़ोतरी हुई है.

PTI फोटो.
2023 में दिवाली पर कैसी थी दिल्ली की हवा?
साल 2024 में 22 अक्टूबर को दिल्ली का एक्यूआई 327 दर्ज किया गया था. जबकि, साल 2023 में दीवाली पर दिल्ली की हवा मध्यम श्रेणी में थी.त्योहार के बाद ये बहुत ज्यादा बिगड़ गई थी.साल 2023 में दीवाली के दिन दिल्ली का एक्यूआई 218 था. उसके बाद ये 358 पहुंच गया था. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के मुताबिक,साल 2022 में AQI 312, 2021 में 382, 2020 में 414, 2019 में 337, 2018 में 281, 2017 में 319 और 2016 में एक्यूआई 431 दर्ज किया गया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं