रक्षामंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने आतंकवाद (Terrorism) खत्म करने के लिए पाकिस्तान (Pakistan) को मदद का ऑफर दिया है. न्यूज एजेंसी ANI को दिए इंटरव्यू में राजनाथ सिंह ने कहा कि पाकिस्तान को अपनी जमीन से आतंकवाद खत्म करना चाहिए. उन्होंने कहा, "अगर उसे लगता है कि वह इस काम में सक्षम नहीं है, तो भारत पड़ोसी होने के नाते उसकी मदद कर सकता है. इसके लिए कॉल पाकिस्तान को ही लेना होगा."
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, "पाकिस्तान आतंकवाद का इस्तेमाल करके भारत को अस्थिर करने की कोशिश करेगा, तो उसे नतीजे भुगतने होंगे. हम किसी भी कीमत पर सीमा पार से आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं करेंगे. आतंकवाद को खत्म किए बिना पाकिस्तान से रिश्ते नहीं सुधारे जा सकते."
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
किसी ने नहीं ली भारत की एक इंच जमीन
रक्षामंत्री ने उन रिपोर्ट्स को भी खारिज किया, जिनमें कहा गया था कि चीन ने भारत की काफी जमीन पर कब्जा किया है. उन्होंने कहा, "पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की इंच जमीन पर भी किसी ने कब्जा नहीं किया. वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर चीन के निर्माण की खबरों पर उन्होंने कहा कि दोनों देश अपने हिस्से में कंस्ट्रक्शन के लिए स्वतंत्र हैं.
वह दिन दूर नहीं, जब भारत होगा दुनिया का सुपर पावर : राजनाथ सिंह
पीएम मोदी की लीडरशिप में आगे बढ़ रहा देश
रक्षामंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास के पथ पर तेजी के साथ अग्रसर है. आगामी 20-25 वर्षों में भारत विश्व की महाशक्ति होगा. दुनिया हमारी ओर आशा पर निगाहों से देख रही है. इसे विश्व के बड़े देश भी स्वीकार कर रहे हैं.
सरकारी योजनाओं में नहीं होता कोई भेदभाव
रक्षामंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने बगैर किसी भेदभाव के लोगों के विकास के लिए काम किया है. धर्म, जाति, संप्रदाय को देखे बिना योजनाओं का लाभ आम जनता तक सीधे पहुंचाया गया है. उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजागार प्रदान करने व महिलाओं को न्याय प्रदान करने के लिए कदम उठाया गया है.
महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध
रक्षामंत्री ने कहा कि हमारी सरकार महिलाओं को आगे बढ़ाने व उनके साथ होने वाले अन्याय को खत्म करने के लिए प्रयासरत है. इसी क्रम में तीन तलाक जैसी कुप्रथा को खत्म किया गया. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार हिंदू, मुसलमान, सिख, इसाई समेत सभी धर्मों व संप्रदायों की महिलाओं को सशक्त करने को प्रतिबद्ध है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं