विज्ञापन
This Article is From Jan 24, 2018

दीपिका पादुकोण की नाक काटने वाले को मिलेगा करोड़ों रुपए इनाम, जानिए किसने किया ये ऐलान

विवादास्पद फिल्म पद्मावत रिलीज के एक दिन पहले कानपुर क्षत्रिय महासभा ने आज घोषणा की कि जो भी अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की नाक काटेगा, उसे नकद पुरस्कार दिया जायेगा.

दीपिका पादुकोण की नाक काटने वाले को मिलेगा करोड़ों रुपए इनाम, जानिए किसने किया ये ऐलान
  • दीपिका पादुकोण की नाक काटने की धमकी
  • कानपुर में क्षत्रिय महासभा ने की घोषणा
  • इनाम के तौर पर करोड़ों रूपये
नई दिल्ली: विवादास्पद फिल्म पद्मावत रिलीज के एक दिन पहले कानपुर क्षत्रिय महासभा ने आज घोषणा की कि जो भी अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की नाक काटेगा, उसे नकद पुरस्कार दिया जायेगा. क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह राजावात ने कहा, हमने कानपुर वासियों से इनाम के तौर पर करोड़ों रूपये की धनराशि एकत्र की है और जो भी दीपिका पादुकोण की नाक काट कर लायेगा उसे यह इनाम की धनराशि दी जायेगी. 

Movie Review Film Padmaavat: जानें क्यों देखनी चाहिए संजय लीला भंसाली की 'पद्मावत'

इससे पहले क्षत्रिय महासभा के कार्यकर्ताओं ने शहर के शिक्षक पार्क में फिल्म पर प्रतिबंध की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया था. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अखिलेश कुमार मीणा ने बताया कि फिल्म के प्रदर्शन को देखते हुये शहर में सुरक्षा के जबरदस्त इंतजाम किये गये है. 

VIDEO: आखिर क्यों हो रहा है फिल्म 'पद्मावत' का विरोध?

(इनपुट भाषा से) 

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Deepika Padukone, Kanpur Kshatriya Mahasabha, Padmaavat, Padmaavat Controversy, KANPUR
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com