विज्ञापन
This Article is From Sep 24, 2020

ड्रग्स मामले में दीपिका पादुकोण-सारा अली खान को NCB का समन, गोवा से मुंबई के लिए एक्ट्रेस रवाना

ड्रग्स मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone), सारा अली खान (Sara Ali Khan), श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) और रकुलप्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) को पूछताछ के लिए समन भेजा है.

ड्रग्स मामले में दीपिका पादुकोण-सारा अली खान को NCB का समन, गोवा से मुंबई के लिए एक्ट्रेस रवाना
सारा अली खान अपने परिवार के साथ गोवा एयरपोर्ट पर दिखीं.
  • ड्रग्स मामले में NCB ने भेजा समन
  • गोवा से निकलीं दीपिका पादुकोण
  • सारा अली खान भी गोवा से निकलीं
मुंबई:

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत मामले में तार ड्रग्स एंगल से जुड़े और फिर एक के बाद एक कई बड़े नाम जांच एजेंसियों के निशाने पर आ गए. ड्रग्स मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone), सारा अली खान (Sara Ali Khan), श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) और रकुलप्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) को पूछताछ के लिए समन भेजा है. दीपिका और सारा गोवा में थीं. अब से कुछ देर पहले वह मुंबई के लिए निकल चुकी हैं. सारा अपनी मां अमृता सिंह और भाई इब्राहिम अली खान के साथ गोवा एयरपोर्ट पर नजर आईं.

पुरानी व्हाट्सएप चैट से दीपिका पादुकोण व अन्य अभिनेत्रियां NCB के रडार पर आ गईं. दीपिका और रकुलप्रीत सिंह से शुक्रवार को पूछताछ की जाएगी. वहीं सारा अली खान और श्रद्धा कपूर शनिवार को NCB के सवालों का जवाब देंगी. फैशन डिजाइनर सिमोन खम्बाटा और जया साहा से आज (गुरुवार) पूछताछ हो रही है. इस मामले में रिया चक्रवर्ती 9 सितंबर से जेल में हैं. रिया ने गिरफ्तारी से पहले ड्रग्स मामले में कथित तौर पर सारा और रकुल का नाम लिया था.

'नहीं मिला NCB का समन', रकुलप्रीत का दावा, एजेंसी के सामने पेश हुईं डिजायनर सिमोन खंबाटा

बता दें कि सारा अली खान की डेब्यू फिल्म केदारनाथ में उनके को-स्टार सुशांत सिंह राजपूत ही थे. रिया के मुताबिक, फिल्म की शूटिंग के दौरान ही सुशांत को ड्रग्स की लत लग गई थी. सुशांत की टैलेंट मैनेजर जया साहा की व्हाट्सएप चैट से ही दीपिका पादुकोण और श्रद्धा कपूर का नाम सामने आया है. रिया की व्हाट्सएप चैट में उनके द्वारा सुशांत के लिए ड्रग्स का इंतजाम करने की बात कही गई. गौरतलब है कि सुशांत की मौत मामले की जांच CBI और इस केस में वित्तीय गड़बड़ियों की जांच ED कर रही है.

VIDEO: ड्रग्स मामले में दीपिका, सारा, श्रद्धा और रकुल को समन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Deepika Padukone, Sara Ali Khan, NCB, Bollywood Drugs Case, Rakul Preet Singh, Shraddha Kapoor, Sushant Singh Rajput
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com