विज्ञापन
5 years ago
नई दिल्ली:

चक्रवात यास (Cyclone Yaas) आज ओडिशा (Odisha) तट से टकरा चुका है. लैंडफॉल प्रक्रिया दोपहर 2 बजे तक पूरी हो गई है. यहां तूफान धामरा बंदरगाह और बालासोर के बीच गुजरा और कई इलाकों को प्रभावित किया. चक्रवात यास को लेकर ओडिशा, बंगाल, झारखंड हाई अलर्ट पर हैं. ओडिशा के भद्रक और बंगाल के दीघा में तूफान का सबसे ज्यादा असर दिख रहा है. यहां सड़कों और घरों पर पानी भर गया है. राष्ट्रीय और राज्य की राहत बचाव टीमें रास्तों को साफ करने और जरूरी जगहों पर राहत पहुंचाने का काम कर रही हैं.

चक्रवात की गंभीरता को देखते हुए कोलकाता एयरपोर्ट से सभी उड़ानों को निलंबित कर दिया गया है. कोलकाता एयरपोर्ट की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक एयरपोर्ट से 26 मई की सुबह 8.30 बजे से शाम 7.45 बजे तक सभी उड़ानें निलंबित रहेंगी.

Here are the Live updates on Cyclone Yaas in Hindi :

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Yaas Cyclone, Yaas In Odisha, Cyclone
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com