- मन्नार की खाड़ी में चक्रवात बुरेवी कमजोर पड़ा
- तमिलनाडु के मदुररई, तूतिकोरिन एयरपोर्ट समेत तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट बंद
- तमिलनाडु के छह और केरल के पांच जिलों में सार्वजनिक अवकाश घोषित
चक्रवात 'बुरेवी' (Cyclone Burevi) अब कमजोर होकर निम्न दबाव के क्षेत्र में तब्दील हो गया है. तमिलनाडु के पंबन और तूतीकोरिन के बीच उसके दोपहर में टकराने की संभावना है. इस बीच दक्षिण भारत के कई एयरपोर्ट पर उड़ान सेवा को रोक दिया गया है. मदुरई एयरपोर्ट पर दोपहर 12 बजे तक हवाई सेवा निलंबित कर दी गई है, जबकि तूतिकोरिन से जाने वाली और वहां आनेवीली सभी उड़ानों को सस्पेंड कर दिया गया है.
केरल के तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट पर भी सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक सभी उड़ानों को चक्रवात की वजह से सस्पेंड कर दिया गया है. एयरपोर्ट के अधिकारियों ने बताया है कि एयरलाइन्स कंपनियों को फिर से सेवा रिशिड्यूल करने को कहा गया है ताकि यात्रियों को परेशानी न हो. हालांकि, आपातकालीन परिस्थितियों के लिए हवाई अड्डे खुले रहेंगे.
-
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
NDTV World Summit 2026 | भारत पर साइबर अटैक का खतरा कितना बड़ा? Microsoft के निकोलस बट्स ने बताया -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
मौसम विभाग के मुताबिक, आज सुबह 5.30 बजे के करीब रामनाथपुरम तट के पास मन्नार की खाड़ी के ऊपर निम्न दबाव का केंद्र पाया गया है. यह व्यावहारिक रूप से स्थिर था, जो रामनाथपुरम से लगभग 40 किमी दक्षिण पश्चिम में है. पम्बन से इसकी स्थिति 70 किलोमीटर पश्चिम-दक्षिण पश्चिम में है. वहां 55-65 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा की गति रिकॉर्ड की गई है. तट तक आते-आते इसकी गति 75 किमी प्रति घंटे हो सकती है.
अब चक्रवाती तूफान 'बुरेवी' का खतरा, पीएम ने तमिलनाडु, केरल के सीएम से की बात, मदद का दिया भरोसा
चक्रवात को देखते हुए तमिलनाडु सरकार ने राज्य के 6 जिलों कन्याकुमारी, तिरुनेवली, तेंकासी, रामनाथपुरम, विरुधुनगर और तूतिकोरिन में सार्वजनिक अवकाश का ऐलान किया है. इन सभी जिलों में शुक्रवार को भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है. उधर, केरल में भी बुरेवी चक्रवात और भारी बारिश की आशंका के मद्देनजर राज्य सरकार ने पांच जिलों ( तिरुवनंतपुरम, एर्नाकुलम, पठानमिथिट्टा, अलपुझा और इडुकी) में शुक्रवार को अवकाश की घोषणा की है और सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं.
बुरेवी हुआ कमजोर , निम्न दबाव के क्षेत्र के रूप में तमिलनाडु तट पार करेगा
मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है कि चक्रवात बुरेवी आज (4 दिसंबर) केरल-तमिलनाडु तट से टकरा सकता है. इसलिए दक्षिण तमिलनाडु एवं दक्षिण केरल के तटों के लिए रेड अलर्ट जारी है. मौसम विभाग ने तमिलनाडु और दक्षिण केरल में भारी वर्षा होने का अनुमान लगाया है. चक्रवाती तूफान के अलर्ट को देखते हुए दोनों ही राज्यों में प्रशासन ने मछुआरों को समुद्र तट पर नहीं जाने की सलाह दी है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं