दिल्ली क्राइम ब्रांच की इंटर स्टेट सेल ने दो साल से फरार चल रहे बदमाश अंकुश चोपड़ा को गिरफ्तार किया है. आरोपी गोगी गैंग के नाम पर 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने और कारोबारी के घर फायरिंग मामले में वांटेड था. पूछताछ में पता चला कि साजिश तिहाड़ जेल में बंद आरोपियों ने रची थी. इस मामले में सिम कार्ड अंकुश के नाम पर था.