नगालैंड के कोहिमा से एक जीरो एफआईआर (FIR) राजधानी दिल्ली के गीता कॉलोनी थाने में ट्रांसर्फर हुई है. इसमें बताया गया है कि गीता कॉलोनी का रहने वाला एक शख्स अपने व्हाट्सएप पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी की प्रोफाइल फोटो लगाकर नगालैंड के बीजेपी नेताओं को मैसेज भेज रहा है और आगामी विधानसभा चुनावों में मदद के नाम पर पैसों की मांग कर रहा है.
दिल्ली की गीता कॉलोनी थाना पुलिस ने कोहिमा पुलिस की दी हुई डीटेल के बाद टेक्निकल्स सर्विलांस के जरिए उस शख्स को हिरासत में ले लिया और उससे पूछताछ की.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पुलिस का कहना है कि इस शख्स के पास ऐसा कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला, जिससे यह साबित हो कि उसने इस तरह की कोई हरकत की है. हालांकि जो फोन नंबर कोहिमा पुलिस की तरफ से दिया गया था, वह नंबर इसी शख्स का है.
पुलिस ने व्हाट्सएप को लेटर भेजकर नंबर की डिटेल्स और पुरानी चैट्स मंगवाई है. फिलहाल पुलिस का कहना है कि इस संदिग्ध को छोड़ दिया गया है, लेकिन मामले की जांच जारी है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं