Covid-19 Recoveries: स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को कहा कि पिछले 24 घंटे में Covid-19 के 73,642 मरीजों के ठीक होने के साथ देश में संक्रमण से उबर चुके मरीजों की संख्या (Coronavirus Recovery India) 31,80,865 हो गई है. इस तरह देश में स्वस्थ होने की दर 77.32 प्रतिशत हो गई है. मंत्रालय ने कहा कि ‘जांच, संक्रमित का पता लगाने, उपचार' की रणनीति से ये नतीजे हासिल हुए हैं. Covid-19 के मामले में मृत्यु दर (Covid Death Rate India) भी घटकर 1.71 प्रतिशत हो गई है.
यह भी पढ़ें: कोविड-19: पंजाब में गरीबों को जांच के लिए प्रोत्साहित करने के लिए मुफ्त भोजन के पैकेट दिए जाएंगे
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
मंत्रालय ने कहा, ‘‘पिछले 24 घंटे में एक दिन में सबसे ज्यादा 73,642 लोग ठीक हो गए हैं. कोविड-19 के इतने मरीजों के ठीक होने और अस्पतालों या पृथक-वास से छुट्टी मिलने के साथ ही ठीक होने की दर अब 77.32 प्रतिशत है. मृत्यु दर भी घटकर 1.71 प्रतिशत हो गई है. मंत्रालय ने कहा कि जांच से संक्रमितों का जल्द पता लगाने के कारण मामलों की संख्या बढ़ी है लेकिन निगरानी और संपर्क का पता लगाने के साथ समय से मरीजों के उपचार की बदौलत ठीक होने के मामले बढ़े हैं. मंत्रालय ने कहा, ‘‘ठीक होने वालों की काफी संख्या और मृत्यु दर में गिरावट ने दिखाया है कि भारत की रणनीति काम कर रही है.''
यह भी पढ़ें: मध्यप्रदेश : मंत्री इमरती देवी बोलीं- हम मिट्टी और गोबर में पैदा हुए, कोरोना क्या बिगाड़ लेगा
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में (शनिवार सुबह 8 बजे से लेकर रविवार सुबह 8 बजे तक) रिकॉर्ड 90,632 नए मामले सामने आए हैं. जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या 41 लाख के चिंताजनक आंकड़े को पार करते हुए 41,13,811 हो गई है. वहीं इस दौरान 1065 मरीजों की मौत हुई है और कुल मृतकों की संख्या 70,626 हो चुकी है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं