विज्ञापन
5 years ago
नई दिल्ली:

देश में कोरोनावायरस (Coronavirus) के मामलों में एक बार फिर तेजी देखने को मिल रही है. भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के करीब 40 हजार यानी 39,726 नए मामले सामने आए हैं. यह इस साल का अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है. इसी के साथ देश में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1 करोड़ 15 लाख, 14 हजार 331 हो गए हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में 154 लोगों की कोरोना संक्रमण के वजह से मौत भी हुई है. कोरोना वायरस की वजह से देश में मृतकों की संख्या बढ़कर 1,59,370 हो चुकी है. भारत में अभी 2,71,282 मरीजों का इलाज चल रहा है.

भारत समेत दुनियाभर के 180 से ज्यादा देशों को कोरोना महामारी ने अपनी जद में लिया है. अभी तक 12 करोड़ से ज्यादा लोग इस संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं. यह वायरस 26.80 लाख से ज्यादा संक्रमितों की जिंदगी छीन चुका है. भारत के कुछ राज्यों में एक बार फिर कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं.

वहीं देश में टीकाकरण अभियान भी जोरों पर है. अब तक करीब चार करोड़ लोगों का टीकाकरण हो चुका है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार को 40 हजार से ज्यादा लाभार्थियों को कोरोना रोधी टीका लगाया गया. इस संबंध में एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बीते दिन 45 से 59 साल की उम्र वाले 2,892 लाभार्थियों को टीका लगाया गया और 60 वर्ष से अधिक उम्र के 18,976 लोगों को भी टीके की पहली खुराक दी गई. उन्होंने कहा कि कुल 40,564 लोगों को टीका लगाया गया. 

Coronavirus Latest Updates in Hindi (Covid-19):

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Coronavirus India Report, Covid 19, Coronavirus, Covid 19 India, COVID19
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com