भारत में एक दिन में कोविड-19 के 24,492 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,14,09,831 हो गई. देश में लगातार छठे दिन 20 हजार से अधिक नए मामले सामने आए हैं. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार की सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में 131 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,58,856 हो गई. देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या भी बढ़ गई है और अभी 2,23,432 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 1.96 प्रतिशत है. आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी तक 1,10,27,543 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं. हालांकि मरीजों की ठीक होने की राष्ट्रीय दर में गिरावट आई है और वह 96.65 प्रतिशत है. वहीं, कोविड-19 से मृत्यु दर 1.39 प्रतिशत है. देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी.
पूरी स्टोरी पढ़ें
Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world
Coronavirus India Report, Covid 19, Coronavirus, Covid 19 India, COVID19